देश विदेश मध्यप्रदेश राजनीतिक समाचारजनजाग्रति संस्था के अध्यक्ष डॉ हर्ष वर्मा ,सचिव नरेश सुखवानी एवं कोषाध्यक्ष मेहुल जैन मनोनीत l by Public Look 24 TeamApril 18, 2022April 26, 20220474 बुरहानपुर- विगत कई वर्षो से सामाजिक क्षेत्र में कार्य करने वाली जनजाग्रति संस्था बुरहानपुर की वर्ष 2022 -23 की कार्यकारिणी का गठन कमल टाकिज स्थित काम्प्लेक्स में सम्पन्न हुआ l जनजाग्रति संस्था के संस्थापक अध्यक्ष महेंद्र जैन ने बताया की वर्ष 2022 -23 की कार्यकारिणी में सभी की सर्व सहमती से डॉ हर्ष वर्मा को अध्यक्ष ,उपाध्यक्ष महावीर प्रसाद बांदिल , सरोज ठाकुर , सचिव नरेश सुखवानी , सहसचिव सुमेरा अली , कोषाध्यक्ष मेहुल जैन ,सहकोषाध्यक्ष सुनील सलूजा के साथ साथ कार्यकारिणी सदस्य के रूप में सर्व श्री पूर्व अध्यक्ष डॉ फौजिया सोडावाला ,डॉ किरण सिंह , डॉ अशोक गुप्ता , कैलाश अग्रवाल , हरिओम अग्रवाल शोभा चौधरी , कृष्ण मुरारी गट्टानी , आसिफ शेख ,सुनील शाह , डॉ रमेश शर्मा धुआधार मनोनीत किये गये l इसके अलावा अन्य सदस्य इस संस्था में सदस्य के रूप में मौजूद रहेगे lअध्यक्ष डॉ हर्ष वर्मा एवं सचिव नरेश सुखवानी ने मनोनयन के पश्च्यात कहा की समाज सेवा के क्षेत्र में विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों को प्रतिपादित कर बुरहानपुर के जनमानस को लाभ पहुचाना संस्था का परम उदेश्य है ओर इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए हम सभी के सहयोग से कार्य को मूर्त रूप प्रदान करेगे l जनजाग्रति संस्था के पूर्व अध्यक्ष डॉ फौजिया सोडावाला ने कहा की बैठक में सर्व सहमती से निर्णय लिया गया की हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी जनजाग्रति संस्था का शपथ ग्रहण समारोह सूर्य पुत्री माँ ताप्ती के तट राजघाट पर दिंनाक 08.05.2022 वार मंगलवार शाम 6 बजे सादगी पूर्ण समारोह में सम्पन्न होगा l मनोनयन पश्च्यात अध्यक्ष सचिव का पुष्पहारो से स्वागत कर जायंट्स ग्रुप एवं जनजाग्रति संस्था के सदस्यों ने बधाईया प्रेषित की lउपरोक्त जानकारी संस्था के सचिव नरेश सुखवानी ने दी l