27.3 C
Madhya Pradesh
Saturday, Sep 21, 2024
Public Look
कांग्रेस जयंती/ पुण्यतिथि बुरहानपुर जिला मध्यप्रदेश

देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू जी की पुण्यतिथि पर जिला कांग्रेस ने किया याद, पंडित नेहरू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि ।

बुरहानपुर | पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की आज शनिवार को पुण्यतिथि है। कांग्रेस के जिला अध्यक्ष रिंकु टांक ने कांग्रेसजनों के साथ नेहरू जी की प्रतिमा, SDM कार्यलय के पास पहुंचकर पंडित नेहरू को माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। कांग्रेसजनों ने प्रतिमा पर पुष्प चढ़ाए और उन्हें नमन किया।

कांग्रेस जिला अध्यक्ष रिंकु टांक ने कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू जी के योगदान के बिना 21 वीं सदी के भारत की कल्पना नहीं की जा सकती। लोकतंत्र के निर्भीक प्रहरी, उनके प्रगतिशील विचारों ने चुनौतियों के बावजूद भारत के सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक विकास को दृढ़ता से आगे बढ़ाया। ‘हिन्द के जवाहर’ को मेरी विनम्र श्रद्धांजलि। देश के निर्माण में अहम योगदान देने वाले पंडित नेहरू को आज पूरा देश याद कर रहा है।

ये रहे उपस्थित
प्रदेश उपाध्यक्ष हामिद काज़ी साहब, कांग्रेस उपाध्यक्ष प्रदीप राजे, इंद्रसेन देशमुख, पार्षद मुज्जू मीर, सरिता भगत,मीनाक्षी महाजन, मयूर सांखला, डॉ फिरोज बेग, शेख आरिफ, आशीष भगत, शेख असगर, शैली कीर, मोहम्मद मर्चेंट,आरिफ मेकेनिक, डॉ हारून,रियाज उल्हक अंसारी, अरुण महाराज, आरिफ खान बाबा, रजनी चौहान, दीपक जंगले, जिया अंसारी, सिद्धांत व्यास आदि उपस्थित रहे |

Related posts

मेरी सरकार पुनः बनें इस भाव को लेकर चुनाव कार्य में जुट जाएं -श्री लधवे

Public Look 24 Team

सराफा एसोसिएशन बुरहानपुर की कार्यकारिणी का गठन

Public Look 24 Team

बुरहानपुर जिले में जीजामाता पॉलीटेक्निक कॉलेज में प्रवेश हेतु द्वितीय चरण प्रारंभ

Public Look 24 Team
error: Content is protected !!