नगर निगम बुरहानपुर जिला मध्यप्रदेशनगरीय निकाय आम निर्वाचन 2022 मतदान केंद्रों पर युवाओं के साथ ही बुजुर्गों में भी दिखा उत्साह ,जानिएं बुरहानपुर नगर निगम तथा नगर परिषद शाहपुर में शाम 5 बजे तक कितने प्रतिशत हुआ मतदान? by Public Look 24 TeamJuly 6, 2022July 6, 20220689 जिले में नगरीय निकाय आम निर्वाचन-2022 के प्रथम चरण अंतर्गत नगर पालिक निगम बुरहानपुर के 207 मतदान केन्द्रों तथा नगर परिषद शाहपुर में 22 मतदान केन्द्रों पर आज ईवीएम से प्रातः 7 बजे से मतदान प्रारंभ हुआ और शाम 5 बजे तक समाप्त हुआ। सुबह सात बजने से पहले ही शहर में लोग पोलिंग बूथ पर जमा होने लगे थे। आज मतदाताओं में भारी उत्साह देखने को मिला. मतदान केंद्रों पर युवा वर्ग ही नहीं बल्कि बुजुर्गों ने भी बढ चढकर मताधिकार का उपयोग किया। शाम 5 बजे तक नगर परिषद शाहपुर में 81.32 तथा नगर निगम बुरहानपुर में 68.98 प्रतिशत मतदान सम्पन्न हुआ