25.5 C
Madhya Pradesh
Saturday, Sep 21, 2024
Public Look
शैक्षणिक

बहादरपुर मंडल में कोरोना यौद्धाओं को बांधे रक्षा सूत्र

बुरहानपुर। कोरोना संक्रमण के दौर में पंचायतकर्मियों, कोटवार सहित अन्य कर्मचारियों ने पूरी लगन से आमजन की सेवा की। इसे देखते हुए पिछले दिनों भाजपा महिला मोर्चा ने जिला बैठक में रक्षाबंधन के उपलक्ष्य में कोरोना यौद्धाओं द्वारा सेवा कार्य करके समाज की रक्षा की है इस हेतु उन्हें रक्षा सूत्र बांधे गये। शुक्रवार को बहादरपुर मंडल में भाजपा महिला मोर्चा की ओर से पंचायतकर्मियों, कोटवारों सहित अन्य कोरोना योद्धाओं को रक्षा सूत्र बांधे गए। महिला मोर्चा का यह रक्षासूत्र बांधने का अभियान 30 अगस्त तक चलेगा। जिसमें पुलिसकर्मी, स्वास्थ्यकर्मी, सफाईकर्मी, सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ताओ को रक्षा सूत्र बांधे जाएंगे। बहादरपुर में आयोजित रक्षा सूत्र कार्यक्रम में भाजपा नेत्री प्रगति सिरपुरकर, पूजा शहाणे, सविता बत्रा, पूजा नागड़ा सहित अन्य महिलाएं उपस्थित थी। मंडल की पूजा शहाणे ने बताया कि मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष वनाति श्रीनिवासन तथा प्रदेश अध्यक्ष माया नारोलिया की ओर से मोर्चा को पत्र जारी कर रक्षाबंधन मंडल स्तर पर मनाने के निर्देश दिए गए थे। जिसके बाद यह अभियान 22 अगस्त से जारी है। 30 अगस्त तक कोरोना यौद्धाओं को रक्षा सूत्र बांधे जाएंगे।
…………..

Related posts

नाबालिग से छेड़छाड़ कर मारपीट करने वाले आरोपी को न्यायालय ने दिया 1 वर्ष 6 माह का सश्रम कारावास

Public Look 24 Team

ग्राम पंचायत बडझीरी में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

Public Look 24 Team

देवी अहिल्या विश्वविद्यालय की संभागस्तरीय खो-खो प्रतियोगिता का बुरहानपुर में हुआ आयोजन,संभाग के आठ जिलों से आई कॉलेज स्तर की टीमें शामिल हुई।

Public Look 24 Team
error: Content is protected !!