शैक्षणिकबुरहानपुर जिले में शाही ईदगाह पर हुई विशेष नमाज, अमन-चैन की दुआ को उठे हजारों हाथ by Public Look 24 TeamMay 3, 2022May 3, 202201460 बुरहानपुर-2 साल बाद जिले में सिंधी बस्ती स्थित शाही ईदगाह पर ईद -उल -फितर की विशेष नमाज अदा की गई। यहां लोगों ने देश में अमन और चैन की दुआएं मांगी ।नमाज के बाद एक दूसरे को बधाईयाँ देने का तांता लग गया। इस दौरान शाही ईदगाह के चारों तरफ से आने वाले वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया गया था। प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये है।खंडवा से 15वीं बटालियन के 50 जवान बुलाए हैं जिसे ईदगाह स्थल के आसपास तैनात किया गया था। ईदगाह की ओर जाने की सभी गलियां वाहनों के लिए बंद रखी गयी थी। शहर में ईद की नमाज़ वाले क्षेत्रों में उस क्षेत्र के थानों की पुलिस तैनात थी। एसएफ के जवानों सहित जिले के सभी पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मुस्तैदी से व्यवस्था संभाल रहे थे।