(इक़बाल अंसारी) स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 को लेकर शहरी क्षेत्र में प्लास्टिक पॉलिथिन का उपयोग हो रहा है। इसकी सूचना/ शिकायत कई दिनों से नगर निगम को प्राप्त हो रही थी। इसी के आधार पर आज नगर निगम टीम द्वारा प्लास्टिक जब्त की कारवाई की गई। मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार नगर निगम के आयुक्त श्री संदीप श्रीवास्तव के निर्देशानुसार आज सहायक आयुक्त श्रीमती ज्योती सुनारिया, स्वास्थ्य अधिकारी राजेश मिश्रा, गणेश पाटील व नगर निगम की टीम व सेक्टर अधिकारी द्वारा बस स्टेंड क्षेत्र में स्थित बाबा साई ट्रेडर्स पर नगर नगर निगम के द्वारा गोडाऊन पर मारी गयी रेड में वहा पर 2 क्विंटल अमानक पॉलिथिन प्लास्टिक जब्त कर 5000 रुपये का जुर्माना लगा कर चालानी कार्यवाही की गई और समझाईश दी गई कि प्लास्टिक पर पूर्णतः प्रतिबंध लगा है। प्लास्टिक पॉलिथिन का उपयोग ना करे। सहायक आयुक्त श्रीमती ज्योति सुनारिया ने जानकारी देते हुए कहा कि सन्माननीय दुकानदारो को समझाईश देते हुए बताया कि शासन निर्देशो का पालन करें। अमानक प्लास्टिक पॉलिथिन का उपयोग बंद करें। स्वच्छता अभियान 2023 में भागीदारी में हमारा साथ दें। आगे भी कारवाई जारी रहेगी। स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 को लेकर नगर निगम द्वारा लगातार शहरी क्षेत्र के नालो की सफाई करवाई जा रही है। सफाई कोलेकर नगर निगम टीम द्वारा आज शहर के पन्नी वाला नाला व चुडीवाले नालो से 15 ट्रॉली मलबा निकाल कर भेजा गया। नगर निगम आयुक्त संदीप श्रीवास्तव ने आज शहर के नालों का निरीक्षण किया व सफाई व्यवस्था को लेकर कर्मचारियों को समझाइश दी गयी। मानसुन को देखते हुए शहरी क्षेत्र में पानी के कारण कई नालिया/ नाले चौक हो जाते हैं। इसी के कारण बरसात का पानी घरो में घुसने का डर बना रहता है। सड़के जाम हो जाती हैं। बरसात के पहले सभी नालों की सफाई करवाई जा रही है। इस अवसर पर उपायुक्त श्री जितेंद्र कुमार मंडलोई, सहायक आयुक्त श्रीमती ज्योति सुनारिया, स्वास्थ्य अधिकारी राजेश मिश्रा, गणेश पाटील,सेक्टर अधिकारी राजेश मेहरोलीया ,अशोक गोडियाले, अजय कनाड़े, निगम के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।