29.7 C
Madhya Pradesh
Saturday, Sep 21, 2024
Public Look
Image default
बुरहानपुर जिला मध्यप्रदेश राजनीतिक समाचार

बूथ को साध लें, तो मंडल, शक्ति केंद्र और जिला सब मज़बूत हो जाएंगे: श्रीजामवाल,कार्यकर्ताओं की मेहनत के कारण ही आज भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी

बुरहानपुर- जो काम हमारे प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री कर रहे हैं, वो इससे पहले कहीं नहीं हुए। हम देश का सबसे बड़ा कार्यकर्ता आधारित राजनीतिक दल हैं और मध्यप्रदेश का पार्टी संगठन देश में आदर्श संगठन है। इसके बाद भी अगर हम खुद को कुछ जगहों पर कमज़ोर पाते हैं, तो इस पर हमें चिंतन करना चाहिए। चुनाव की दृष्टि से बूथ सबसे महत्वपूर्ण इकाई है। जिसका बूथ अच्छा होगा, जीत भी उसी की होगी। इसलिए बूथ को साध लें, तो मंडल, शक्ति केंद्र और जिला सब मज़बूत हो जाएंगे। कार्यकर्ता का दायित्व सबसे बड़ा है। हम बड़े सौभाग्यशली हैं कि हम भाजपा के कार्यकर्ता हैं। कार्यकर्ताओं की मेहनत के कारण ही आज भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। यह हमारे लिए अमृतकाल चल रहा है और इसमें चिंतन का एक विषय यह भी है कि जहां अभी हमारी सरकार नहीं है, वहां हमें अपनी विचारधारा की सरकार बनाने की आवश्यकता है।
संगठनात्मक प्रवास पर बुरहानपुर पहुंचे भाजपा के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री श्री अजय जामवाल ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही। बैठक के पूर्व श्री जामवाल ने भारत माता, पं. दीनदयाल उपाध्याय, डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी और डॉ. भीमराव अंबेडकर के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित की। श्री जामवाल ने कहा कि हमें अगर पार्टी का विस्तार करना है, तो बूथ का सुदृढ़ीकरण और विस्तार करना पड़ेगा। हम कहते हैं कि ‘बूथ जीता, चुनाव जीता’। बूथ को मजबूत बनाने के लिए हमें अपने सभी आगामी कार्यक्रम बूथ पर करना होगा। प्रदेश के 90 प्रतिशत घरों में हमारी केंद्र और राज्य सरकारों की योजनाओं के हितग्राही मौजूद हैं। हमें उन सभी से संपर्क करना है। अगर आप ये दोनों काम कर लेते हैं, तो आपकी जीत तय है।
वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान करें
कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन करते हुए क्षेत्रीय संगठन महामंत्री श्री जामवाल ने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने अपनी योजनाओं के माध्यम से देश के हर व्यक्ति को लाभ पहुंचाने का काम किया है। आज 60 प्रतिशत लाभार्थियों को सीधे उनके बैंक खातों में राशि दी जा रही है। 81 करोड़ लोगों को हमारी सरकार नि:शुल्क राशन दे रही। वहीं, हमारी प्रदेश सरकार के मुखिया श्री शिवराजसिंह चौहान दिन रात अंत्योदय के कार्य में लगे हुए हैं। आज जो देश से लेकर राज्यों तक हमारी सरकार और सांसद, विधायक हैं, यह सब पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की तपस्या के कारण संभव हुआ है। इसलिए वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान करें और उनके योगदान को याद करें।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी निलेश जूनागढ़े ने बताया कि इससे पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष श्री मनोज भीमसेन लधवे ने जिले की संगठनात्मक गतिविधियों के बारे में विस्तार से बताया। इस दौरान सांसद श्री ज्ञानेश्वर पाटिल, जिला संगठन प्रभारी श्री कल्याणजी अग्रवाल, इंदौर संभाग के सह प्रभारी राघवेन्द्र गौतम, पूर्व मंत्री एवं प्रदेश भाजपा प्रवक्ता श्रीमती अर्चना चिटनिस, नेपानगर विधायक श्रीमती सुमित्रादेवी कास्डेकर, मंडी बोर्ड उपाध्यक्ष सुश्री मंजू दादू, महापौर श्रीमती माधुरी अतुल पटेल, शाहपुर नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती साधना वीरेन्द्र तिवारी सहित भाजपा के जिला पदाधिकारी, मोर्चो के जिलाध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष, प्रकोष्ठों के संयोजक, जिले के जनप्रतिनिधिगण आदि मौजूद रहे। बैठक का संचालन जिला महामंत्री डॉ. मनोज माने ने किया। जिला महामंत्री श्री रतिलाल चिल्लात्रे ने आभार माना।

Related posts

बुरहानपुर जिले में शनवारा चौराहा बना तालाब, आरको काम्पलैक्स की बेसमेंट की दुकानों में भरा पानी

Public Look 24 Team

श्रीनिर्मला माताजी के चैतन्य रथ का आज 24 जनवरी 2023 को बुरहानपुर आगमन

Public Look 24 Team

जानिएं क्यों ? बुरहानपुर जिले में हर थाने पर पुलिस मेंटेन करेगी “मनचला रजिस्टर” अब स्कूल कॉलेज की छात्राओं से छेड़खानी करने वाले मनचलों की अब खैर नहीं।

Public Look 24 Team
error: Content is protected !!