28.1 C
Madhya Pradesh
Thursday, Sep 11, 2025
Public Look
बुरहानपुर जिलामध्यप्रदेशराजनीतिक समाचार

भारत जोड़ो यात्रा” अब 23 नवम्बर को बुरहानपुर से होगी रवाना बोदरली से असीरगढ तक रोड को रंगोली से सजाया जायेगा, लाल कारपेट पर फूल बरसा कर राहुल गांधी का किया जायेगा स्वागत, बुरहानपुर के विधायक एवं राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के जिला प्रभारी ठाकुर सुरेंद्र सिंह “शेरा भैया” ने पत्रकार वार्ता में दी जानकारी

Spread the love

बुरहानपुर (इक़बाल अंसारी) बुरहानपुर के निर्दलीय विधायक एवं कांग्रेस नेता एवं सांसद राहुल गांधी कि भारत जोड़ो यात्रा के खंडवा बुरहानपुर जिला प्रभारी ठाकुर सुरेंद्र सिंह शेरा भैया ने पत्रकार वार्ता लेकर बताया कि कांग्रेस के भारत जोड़ो यात्रा के मध्य प्रदेश प्रभारी एवं विधायक पीसी शर्मा से प्राप्त जानकारी के अनुसार गुजरात चुनाव प्रचार के लिए जाने के कारण माननीय राहुल गांधी की यात्रा में आंशिक संशोधन किया गया है। अभी यात्रा 23 को सुबह बुरहानपुर से रवाना होगी। उन्होंने कहा कि जनता दिल खोलकर राहुल गांधी के स्वागत के लिए आतुर है। राहुल गांधी का दिल खोलकर स्वागत किया जाएगा एवं बोदरली से लेकर असीरगढ़ तक रंगोली से सजाकर लाल कारपेट बिछाकर और फूलों की वर्षा करके राहुल गांधी का शायान ए शान स्वागत किया जाएगा। निर्दलीय विधायक ठाकुर सुरेंद्र सिंह शेरा भैया के अनुसार राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में लगभग डेढ़ लाख लोग शरीक होंगे। यूथ कांग्रेस लीडर श्री हर्षित सिंह ठाकुर ने भी प्रेस को संबोधित करते हुए बताया कि गुजरात चुनाव में प्रचार के कारण राहुल गांधी के दौरे में आंशिक संशोधन हुवा है और अब वे 22 के बजाए 23 को यहां से रवाना हो। यूथ आईकॉन हर्षित सिंह ठाकुर ने बताया कि महाराष्ट्र से सटे मध्य प्रदेश के करोली गांव से कांग्रेस नेता एवं सांसद राहुल गांधी मध्य प्रदेश में प्रवेश करेंगे। यहां पर मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी भोपाल के प्रदेश अध्यक्ष एवं मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ,कांग्रेस के दिग्गज नेता एवं मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह दिग्गी राजा, बुरहानपुर के निर्दलीय विधायक ठाकुर सुरेंद्र सिंह शेरा भैया सहित प्रदेश की अनेक दिग्गज नेता गण यहां उपस्थित रह कर राहुल गांधी का स्वागत करेंगे। बुरहानपुर के निर्दलीय विधायक ठाकुर सुरेंद्र शेरा भैया के बाल सखा एवं उनके राजदार एवं मोमिन जमात बुरहानपुर के अध्यक्ष शाह परवेज़ सलामत ने भी प्रेस को संबोधित करते हुए बुरहानपुर के निर्दलीय विधायक ठाकुर सुरेंद्र सिंह शेरा भैया को राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में खंडवा एवं बुरहानपुर का जिला प्रभारी बनाए जाने पर कांग्रेस नेतृत्व का आभार मानते हुए समस्त कांग्रेसी नेतगण से, जो आज पत्रकार वार्ता में शामिल हुए हैं, अथवा जो शामिल नहीं हो पाए हैं, सभी से एकजुट होकर राहुल गांधी का जोरदार परंपरागत ढंग से स्वागत करने की अपील की है।

Related posts

बुरहानपुर जिले में स्वास्थ्य विभाग की टीम घर घर जाकर नॉन अल्कोलिक फेटी लिवर की कर रही है जांच ,स्वस्थ्य यकृत मिशन के अंतर्गत नॉन अल्कोलिक फैटी डिजीज की जाँच हुई शुरू,महिलाओ मे 80 से. मी., पुरुषो मे 90 से. मी. से अधिक कमर माप मिलने पर फैटी लिवर की हों रही है जाँच

Public Look 24 Team

बुरहानपुर जिले में बाईक दुर्घटना में विद्यार्थी की मौके पर हुई मौत, पुलिस ने बाईक चालक को लिया हिरासत में

Public Look 24 Team

बुरहानपुर के उपनगर लालबाग ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल ने आयोजित किया निःशुल्क चिकित्सा स्वास्थ्य शिविर।

Public Look 24 Team