02 अक्टूबर को राष्ट्र पिता महात्मा गांधी और गुदड़ी के लाल कहे जाने वाले देश के भूतपूर्व प्रधानमन्त्री लाल बहादुर शास्त्री जयंती पर दिल्ली की पंजीकृत संस्था अखिल भारतीय साहित्य सदन ने दिनांक 02 अक्टूबर 2022 को दोनों महापुरुषों पर वृहद काव्य गोष्ठी का आयोजन किया। आजोजन के सूत्रधार एवं संस्थापक अध्यक्ष डॉ राम निवास इंडिया ने बताया कि काव्य गोष्ठी में भोली बेन द्वारा स्वरचित कविता “भारत माता के दो लाल” ओजस्वी वाणी में सुनाई गई जिसमें दोनों महापुरुषों के व्यक्तित्व का उत्कृष्ट वर्णन काव्य रूप में किया गया है जिसके लिए उन्हें “गांधी-शास्त्री सम्मान 2022” से सम्मानित किया गया है। हेमलता शर्मा भोली बेन को अपणो मालवो के सदस्यों सहित उनके परिवार जनों, समाजजनों ने बधाइयां प्रेषित की है।