27.3 C
Madhya Pradesh
Saturday, Sep 21, 2024
Public Look
Image default
कांग्रेस नियुक्ति/ मनोनयन बुरहानपुर जिला भोपाल मध्यप्रदेश

मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग में बुरहानपुर के छः नेताओं को मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

बुरहानपुर (इक़बाल अंसारी)आल इंडिया कांग्रेस कमेटी (अल्पसंख्यक विभाग) के मध्य प्रदेश प्रभारी महेंद्र सिंह वोहरा ने मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग में कई दर्जनों पदाधिकारियों की नियुक्ति का पत्र जारी किया है। जारी सूची के अवलोकन से स्पष्ट प्रतीत होता है कि बुरहानपुर के वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं की मज़बूत पकड़ की वजह से प्रदेश कांग्रेस कमेटी असवि में बुरहानपुर के नेताओं को उच्च पद पर आसीन किया गया है। कहा जा सकता है बुरहानपुर के कांग्रेस नेताओं का वर्चस्व बरकरार है। बुरहानपुर के नेताओं की खुश किस्मती है कि उक्त सूची में बुरहानपुर के चार नेताओं को प्रदेश स्तरीय जिम्मेदारी एवं दो नेताओं को जिला स्तरीय जिम्मेदारी सौंपी गई है। बुरहानपुर के डॉक्टर हुमैर क़ाज़ी और बुरहानपुर के डॉक्टर फिरोज बेग को प्रदेश महामंत्री, हाफ़िज़ असरार साहब को प्रदेश सचिव का दायित्व सौंपा गया है। मध्य प्रदेश शासन के पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस के कद्दावर प्रदेश स्तरीय नेता स्वर्गीय तनवंत सिंह कीर के घराने की युवा नेत्री एवं गुरु गोविंद सिंह डेंटल कॉलेज बुरहानपुर की संचालिका जसलीन कौर कीर दीदी को प्रदेश प्रवक्ता की जिम्मेदारी सौंपी गई है। बुरहानपुर कांग्रेस अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष पद की ज़िम्मेदारी डॉक्टर इमरान खान को एवं ग्रामीण जिला अध्यक्ष अल्पसंख्यक विभाग की जिम्मेदारी अबरार साहब को सौंपी गई है। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश महासचिव अजय सिंह रघुवंशी, दिनेश शर्मा ने समस्त नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। वहीं युवा ओजस्वी नेता डॉक्टर फरीद क़ाज़ी के नेतृत्व में उनकी टीम के सदस्यों, इष्ट मित्रों और शुभचिंतकों द्वारा नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत कल बधाई दी गई। इन नियुक्तियों से कांग्रेस जनों में हर्ष व्याप्त है।

Related posts

बुरहानपुर जिले में बालाजी मेले के समापन के बाद ताप्ती प्रभात संघ द्वारा सतियारा घाट की सफाई।

Public Look 24 Team

कांग्रेस की नारी सम्मान योजना अभिमान शिविर का शुभारंभ, प्रत्येक महिला को 1500 रूपए प्रतिमाह एवं 500 रुपए में दिया जायेगा गैस सिलेंडर

Public Look 24 Team

सहकारिता विभाग के कर्मचारियों ने सरकार की सद्बुध्दी के लिए किया सुंदरकांड का पाठ  

Public Look 24 Team
error: Content is protected !!