27.3 C
Madhya Pradesh
Saturday, Sep 21, 2024
Public Look
बुरहानपुर जिला भाजपा मध्यप्रदेश राजनीतिक समाचार

महाजनसंपर्क अभियान से होगा भाजपा का चुनावी शंखनाद,घर-घर जाकर भाजपा सरकार की उपलब्धियां बताएंगे पार्टी कार्यकर्ता

महाजनसंपर्क अभियान से होगा भाजपा का चुनावी शंखनाद,
घर-घर जाकर भाजपा सरकार की उपलब्धियां बताएंगे पार्टी कार्यकर्ता

बुरहानपुर। मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी 30 मई से 30 जून तक महा जनसंपर्क अभियान चलाएगी। मोदी सरकार की 9 साल की उपलब्धियों को पार्टी के कार्यकर्ता महा जनसंपर्क अभियान के दौरान झंडे के साथ गांव-गांव में, घर-घर में जाकर बताएंगे। इस अभियान में हम प्रबुद्धजन से लेकर युवाओं तक को साथ लेंगे। इस अभियान को लेकर प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में चर्चा हुई है और इसे लेकर एक व्यापक रणनीति बनाई गई है। एक-एक कार्यकर्ता ने आज यह तय किया है कि प्रधानमंत्री श्री मोदीजी के नेतृत्व में जो गरीबों के जीवन बदलने का जो अभियान चलाया गया है, विकास के मुद्दे पर जो देश में इंफ्रास्ट्रक्चर खड़ा हुआ है और विकास के नए आयाम बने हैं, केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्रीजी और मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में सड़क, बिजली, पानी से लेकर विकास के जो काम हुए हैं, उन सभी उपलब्धियों को हम जनता तक पहुंचाएंगे। महा जनसंपर्क अभियान को सफल बनाने के लिए सभी को संकल्प के साथ जूट जाना है। महा जनसंपर्क अभियान को गंभीरता से ले, ये भाजपा का चुनावी शंखनाद है।
ये बात रविवार सायं 6 बजे भाजपा जिला कार्यालय पर आयोजित कार्यसमिति की बैठक में जिलाध्यक्ष मनोज लधवे ने कही। बैठक का शुभारम्भ डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी, भारत माता और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया।
भाजपा की जीत का इतिहास बनाना है -सांसद श्री पाटिल
सांसद श्री ज्ञानेश्वर पाटिल ने कहा कि देश में अगर सरकार चलाना किसी को आता है तो भाजपा को आता है। उन्होंने कहा कि हम चुनाव जीत रहे है और डंके की चोट पर जीत रहे है। महा जनसंपर्क अभियान हमें पूरी निष्ठा के साथ पूर्ण करना है। इसे आप चुनाव का शंखनाद भी कह सकते है। मध्यप्रदेश दिल्ली के लिए मजबूत खंबा है। जैसा इतिहास गुजरात में रचा, वैसा मध्यप्रदेश में दोहरायेंगे। हमारी चुनौती कांग्रेस नहीं, भाजपा की जीत का इतिहास बनाना है। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार ही कांग्रेस की पहचान है। सिंचाई और कृषि में मध्यप्रदेश ने रिकार्ड बनाया है और रोल मॉडल बना है, इसका श्रेय पार्टी नेतृत्व और मुख्यमंत्री को है।
हमारे पास नरेन्द्र मोदी एवं देवदुलर्भ कार्यकर्ता है – श्री अग्रवाल
जिला संगठन प्रभारी श्री कल्याणजी अग्रवाल ने कहा कि हम अत्यंत भाग्यशाली है कि हम भाजपा के कार्यकर्ता है, जिसका जन्म भारत को परम वैभव पर ले जाने के लिए हुआ है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार के 9 वर्ष के सफल कार्यकाल के अभियान को हमें अभूतपूर्व बनाना है। हमारे पास नरेन्द्र मोदी एवं देवदुलर्भ कार्यकर्ता है। आज चारों दिशाओं और हर वर्ग के लिए प्रदेश में काम हो रहा है। भाजपा की कांग्रेस से कोई तुलना नहीं है। लाडली बहना योजना से कांग्रेस घबराई हुई है इसलिए नारी सम्मान की बात कर रही है। उन्होंने कहा कि लाडली बहना योजना महिला सशक्तिकरण का मंत्र है। हमने कहा है तो बजट में प्रावधान भी किया है। कांग्रेस का वचन पत्र झूठ का पुलिंदा है।
महा जनसंपर्क अभियान अभूतपूर्व होंगा -चिटनिस
पूर्व मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस (दीदी) ने कहा केन्द्र सरकार के 9 वर्ष के सफल कार्यकाल के अभियान को अभूतपूर्व बनाने जा रहे है। लोकसभा और विधानसभा में सम्मेलन होंगे। 1 माह तक चलने वाले महा जनसंपर्क अभियान के तहत भाजपा पदाधिकारी और एक-एक कार्यकर्ता घर-घर पहुँच कर सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी देना भी सुनिश्चित करना है।
इस दौरान नेपानगर विधायक श्रीमती सुमित्रा कास्डेकर, मंडी बोर्ड उपाध्यक्ष सुश्री मंजू दादू, जिला पंचायत अध्यक्ष गंगाराम मार्को, महापौर श्रीमती माधुरी अतुल पटेल, पूर्व महापौर अतुल पटेल, अनिल भोसले, पूर्व जिलाध्यक्ष विजय गुप्ता, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष राजेश चौहान, जिला महामंत्री लक्ष्मण महाजन, रतिलाल चिलात्रे सहित भाजपा के जिला पदाधिकारी, मोर्चो के अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष, प्रकोष्ठ संयोजक सहित अपेक्षित कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. मनोज माने ने किया।

Related posts

बुरहानपुर जिले में मतगणना के लिए पुलिस की व्यवस्था चाक- चौबंद, 200 से अधिक पुलिस अधिकारी/ कर्मचारी रहेंगे मत गणना स्थल पर तैनात। कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में हुआ ट्रायल।

Public Look 24 Team

वन्य प्राणी तेंदुए की खाल बेचने वाले आरोपीगण रतनसिंह व भोलासिंह को न्यायालय ने दिया 03-03 वर्ष का कठोर कारावास

Public Look 24 Team

बुरहानपुर जिले में आई.सी.ए.आई. द्वारा किया गया करियर काउंसलिंग कार्यक्रम

Public Look 24 Team
error: Content is protected !!