बुरहानपुर (इक़बाल अंसारी) भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा बुरहानपुर के जिला अध्यक्ष श्री अरुण मोतीराम पाटील ने प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्री राजेश पाटीदार तथा जिला अध्यक्ष श्री मनोज लधवे की सहमति से भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा द्वारा 6 अप्रैल पार्टी स्थापना दिवस से 14 अप्रैल डॉ भीमराव अंबेडकर जी की जयंती तक गांव – गांव चलो घर-घर चलो अभियान के लिए 6 सदस्यों की जिला टोली की नियुक्ति की है। जिसमें भाजपा युवा नेता श्री गजेंद्र पाटील को संयोजक, श्री श्रीकृष्ण मोरे को सहसंयोजक ,श्रीमती सुधा चौकसे को सक्रिय बहन सदस्य ,श्री संदीप पाटिल को मीडिया सदस्य ,श्री सुभाष महाजन को सोशल मीडिया सदस्य तथा श्री पवन पाटिल को सह सोशल मीडिया सदस्य नियुक्त किया है।