शैक्षणिकवन विभाग की टीम को देखकर बाईक पर भागे गोंद तस्कर, दिवार से टकराकर हुए घायल by Public Look 24 TeamFebruary 7, 2022February 7, 20220456 बुरहानपुर- बाइक से गोंद की तस्करी कर भाग रहे बदमाशों की बाइक दीवार से टकरा गई। हादसे में दोनों घायल हो गई। मिठाराम पिता महेंद्रसिंह और एकराम पिता सेला निवासी दांतपहाड़ी हादसे में घायल हुए है। वन विभाग खकनार रेंज को रविवार रात बाइक से अवैध रुप से सलाइ गोंद तस्करी की शिकायत मिली थी। इस पर पुलिस रात में जांच कर रही थी। बड़गांव के पास बाइकर दो युवक वन विभाग की टीम को आते दिखे। उन्हें रोकने का प्रयास किया, लेकिन वह भागने लगे। इस पर वन विभाग की टीम पिछा करने लगी। दाेनांे बदमाश बचने के लिए तेज गति से बाइक चलाने लगी और बाइक अनियंत्रित होकर दीवार से जा टकराई। हादसे में दोनों को चोटे आई है। दोनों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।