25.5 C
Madhya Pradesh
Saturday, Sep 21, 2024
Public Look
Image default
धर्म/आस्था बुरहानपुर जिला मध्यप्रदेश

हिन्दू उत्सव समिति मनाएगी घर घर भगवा, हर घर भगवा अभियान -मनोज लधवे

बुरहानपुर। (इकबाल अंसारी) हिन्दू समाज नववर्ष गुड़ी पड़वा को मनाता है। इस साल गुड़ी पड़वा से पूर्व शहर के करीब 50 हजार हिन्दू परिवारों के घरों में भगवा झंडे नजर आएंगे।
हिन्दू उत्सव समिति संरक्षक मनोज लधवे एवं संयोजक प्रशांत पाटिल ने बताया 16 मार्च से घर घर भगवा, हर घर भगवा अभियान शुरू किया जा रहा है। जिसके तहत जिले में 50 हजार झंडे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। इसकी शुरूआत गुरुवार 16 मार्च को गणपति मंदिर से प्रात: 11 बजे होगी, जहां साधु संत अभियान की शुरूआत करेंगे। भगवान श्री गणेश की पूजा अर्चना होगी। जिसके तहत गणपति मंदिर में भगवा झंडा लगाया जाएगा। इसके बाद शहर में श्रीराम नवमी 30 मार्च तक यह अभियान चलेगा। श्री लधवे ने बताया सनातन हिन्दू धर्म में भगवा ध्वज का विशेष महत्त्व व परंपरा है। भगवा ध्वज शौर्य व त्याग का प्रतिक है। अभियान के क्रियान्वयन हेतु प्रत्येक वार्ड में समिति द्वारा कार्यकर्ताओ को जिम्मेदारी दी गई है। पूरे अभियान में लगभग 500 कार्यकर्ताओ की सहभागिता रहेगी।
यह करेंगे आव्हान-

  • अपने परिवार के साथ नववर्ष मनाएं। घर की छत पर भगवा ध्वज लगाएं। सुबह सूर्य को अर्घ्य दें। घर के आंगन में रंगोली बनाएं।
  • इस अवसर पर अपने मित्रों, रिश्तेदारों को प्रत्यक्ष व सोशल मीडिया पर शुभकामनाएं दें। संध्या काल में दीपक जलाएं, घर को प्रकाशमय करें। मोहल्ले में उत्सव का वातावरण उत्पन्न कर हिन्दू नववर्ष का स्वागत करें।

Related posts

त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन-2022 बुरहानपुर जिले में द्वितीय चरण अंतर्गत जनपद पंचायत खकनार के 263 मतदान केन्द्रों पर शांतिपूर्ण चल रहा है मतदान, 11 बजे तक 36.23 % हुआ मतदान

Public Look 24 Team

इंदौर से बुरहानपुर निरीक्षण हेतु आए बीएसएनएल के अधिकारियों की तानाशाही से जनता और जनप्रतिनिधि पीड़ित, युवा नेता हर्षित ठाकुर ने जिला कलेक्टर से मिलकर कार्यवाही की मांग की।

Public Look 24 Team

लगभग 8 लाख रूपये की कीमत के गुम हुए 50 मोबाइल ट्रेस करके पुलिस ने उनके मालिकों को लौटाए, सायबर सेल बुरहानपुर ने लौटाई लोगों के चेहरों पर खुशियां।

Public Look 24 Team
error: Content is protected !!