शैक्षणिकबुरहानपुर जिले में भारतीय जनता पार्टी ने जिले के 10 मंडलों में मनाया विजय संकल्प ध्वज अभियान by Public Look 24 TeamOctober 15, 2021October 15, 20210490 बुरहानपुर। भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा उपचुनाव में माहौल तैयार करने और पार्टी का झंडा हर जगह फहराने की गरज से 15 अक्टूबर को जिले के 10 मंडलों में विजय संकल्प ध्वज कार्यक्रम आयोजित किया। नेपानगर विधानसभा तथा बुरहानपुर विधानसभा के पांच पांच मंडलों में आयोजन हुआ। जिसमें जलसंसाधन मंत्री, शिक्षामंत्री, पूर्व मंत्री, विधायक, पूर्व विधायक सहित अन्य संगठन के नेता मौजूद थे। बुरहानपुर के लोकमान्य तिलक वार्ड में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज लधवे, भोपाल के निवृत्तमान महापौर आलोक शर्मा सहित अन्य नेता शामिल हुए। यहां भाजपा प्रत्याशी ज्ञानेश्वर पाटिल भी मौजूद थे। उन्होंने इस दौरान जनसंपर्क भी किया।जिलेभर में यहां हुए आयोजनविजय संकल्प ध्वज अभियान के तहत सरदार पटेल मंडल में विजय ध्वज बूथ स्तर पर घर घर लगाया गया। पूरे मंडल में जनसंपर्क कर भाजपा प्रत्याशी ज्ञानेश्वर पाटिल के समर्थन में वोट की अपील की गई। जिसमें बुरहानपुर जिले के संगठन प्रभारी गोपीकृष्ण नेमा, मंडल प्रभारी निवृतमान निगम अध्यक्ष मनोज तारवाला, वरिष्ट बाबू काका, जिला कोषाध्यक्ष आनंद पाटीदार, मंडल अध्यक्ष विक्रम चंदेल, महामंत्री चेतन चौहान, अरुण सरोदे, एहेमलाल मोरे, मंडल प्रभारी चिंटू राठौर, मंडल में ध्वज कार्यक्रम के प्रभारी मोहित शाह, आनंद इंगले, मंडल कार्यालय प्रभारी चंद्रकांत वाढे़, असद जी, मुफद्दल हुसैन, रिज़वान खां, फैज़ान पीरजादा, प्रभाकर महाजन, बाबूलाल जी, नंदू काका, आदि मंडल के कार्यकर्तागण ऊपस्थित रहे।बहादरपुर मंडल-यहां भाजपा विजय संकल्प अभियान के तहत ग्राम बिरोदा व भोलाना में भाजपा जिला प्रभारी इकबालसिंह गांधी, भाजपा जिला मंत्री प्रवीण शहाणे द्वारा भाजपा ध्वज फहराया गया। इस दौरान उमाकांत चौधरी, रामदास पाटिल, मंडल अध्यक्ष दीपक जी, मनोज महाजन, विठ्ठल चौधरी, भूषण पाठक एवं समस्त भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।धूलकोट मंडल- धुलकोट में जन संपर्क करते हुए पूर्व मंत्री जल संसाधन मंत्री अंतर सिंह आर्य, जिला अध्यक्ष राजू पाटीदार, मंडल अध्यक्ष दीपक सोलंकी, सरपंच इकबाल अली, गुलाब मुजाल्दे, कृष्णपाल मालवीय, नत्थू सरपंच, भागीरथ प्रजापति, वाला चारण, द्वारका काका, तरुवर काका, सतीश गंगराड़े, आनंद जी, पिंटू जी, धूलकोट मंडल सोशल मीडिया प्रभारी जयराम मेहता नेपानगर विधानसभा सोशल मीडिया प्रभारी विनोद तिवारी मौजूद थे।ग्राम बडगांव माफी- यहां विजयादशमी के अवसर पर बूथ स्तर पर हर घर पर झंडा लगाने का कार्यक्रम सफल रहा। जिसमें विशेष रूप से नेपानगर विधायक सुमित्रा कास्डेकर उपस्थित थीं। दर्यापुर मीडिया प्रभारी तुषार पाटील नेपा नगर मीडिया प्रभारी विनोद तिवारी भी मौजूद थे।सिरपुर- ग्राम सिरपुर में विजयादशमी के अवसर पर बूथ स्तर पर हर घर पर झंडा लगाने का कार्यक्रम सफल रहा। जिसमे विशेष रूप से जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट, नेपानगर विधायक सुमित्रा कास्डेकर, पूर्व विधायक मंजू दादू, मंडल अध्यक्ष गजराज राठौर और उनकी पूरी टीम उपस्थित थी।डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी मंडल। यहां मीसाबंदी भास्करराव जी के निवास पर पहुंचकर वरिष्ठ रामदास काका, दिलीप श्राफ, मंडल अध्यक्ष विनोद पाटिल, पार्षद बंधु कार्यकर्ता बंधुओं ने उनके निवास पर पहुंचकर विजय संकल्प ध्वज अभियान के अंतर्गत ध्वज फहराया।नेपानगर मंडल- यहां विजय ध्वज संकल्प अभियान के तहत कार्यकर्ताओं के साथ घर.घर जाकर भाजपा का ध्वज लहराया गया। मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री अर्चना चिटनिस , ध्वज अभियान के प्रभारी राजेश चौहान, सह प्रभारी हरीशंकर चौहान, डॉक्टर गोपाल चौहान, नरहरी दीक्षित, मनोज माहेश्वरी, मंडल अध्यक्ष विक्रम सिंह चौहान, गेंदालाल मोरिया, प्रदीप दवे, लल्ला ठाकुर, सचिन गोपाल, आशीष सिंह ठाकुर, प्रमोद सेन, प्यारू पाटिल, उत्तम शर्मा, नेपानगर विधानसभा सोशल मीडिया प्रभारी विनोद तिवारी सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।..