25.5 C
Madhya Pradesh
Saturday, Sep 21, 2024
Public Look
शैक्षणिक

भाजपा ने मनाई महर्षि वाल्मीकिजी की जयंती,भारत को विद्वानों का देश कहा जाता है -चिटनिस

बुरहानपुर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा महर्षि वाल्मीकिजी की जयंती मंडल एवं बूथ स्तर पर मनाई गई। मोहना संगम स्थित समाज भवन में आयोजित कार्यक्रम में आदिकवि महर्षि वाल्मीकिजी की प्रतिमा का भाजपा प्रदेश प्रवक्ता एवं पूर्व मंत्री अर्चना चिटनिस ने पूजन किया। इस दौरान श्रीमती चिटनिस ने कहा कि भारत हमेशा से ही महान लोगों और विद्वानों का देश रहा है। हमारे देश की इस पवित्र धरती पर कई प्रमुख और महान लोगों ने जन्म लिया है, इसलिए भारत को विद्वानों का देश कहा जाता है। महर्षि वाल्मीकि हमारे देश के उन महानतम लोगों में से एक थे। वह एक संत थे और वो एक साधारण जीवन और उच्च विचार रखने वाले व्यक्ति थे। वे भारत के प्राचीन काल के महानतम कवियों में से एक थे।
श्रीमती चिटनिस ने कहा संत वाल्मीकि को “महर्षि” और “आदि कवि” नामक उपाधियों से भी सम्मानित किया गया है, जहां ‘महर्षि’ का अर्थ ‘महान संत’ या ‘महान ऋषि’ है, और ‘आदि कवि’ का अर्थ है ‘प्रथम कवि’। यह वही है जिन्होने हमें संस्कृत के पहले छन्द या श्लोक के बारें मे बताया। यह हमारे हिन्दू महाकाव्य “रामायण” के रचनाकार भी है। इस दौरान समाजजन, पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।
इसी प्रकार वाल्मीकि बस्ती में महर्षि वाल्मीकिजी के चित्र पर माल्यार्पण कर आरती की। इस अवसर पर वाल्मीकि समाज के काफी संख्या में लोग उपस्थित थे। भाजपा अजा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेश गिरजे, पूर्व मंत्री अर्चना चिटनीस, अजा मोर्चा के महामंत्री एवं महाऋषि वाल्मीकि जयंती जिला प्रभारी ईश्वर चौहान, मंडल अध्यक्ष जिला सहप्रभारी कैलाश शोदे, भाजपा जय पाटिल एवं समाज के सभी युवा वरिष्ठ साथी उपस्थित थे।

Related posts

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जिला न्यायालय बुरहानपुर द्वारा बाल यौन शोषण पर कार्यशाला सम्पन्न l

Public Look 24 Team

बुरहानपुर जिले का कोरोना बुलेटिन आज 11 लोगों कोरोना पाजिटिव की रिपोर्ट हुई प्राप्त, जानिएं जिले में किन क्षेत्रों में मिले कोरोना पाजिटिव?

Public Look 24 Team

बुरहानपुर जिले में लाकडाऊन का उल्लंघन कर बिना कारण बाहर घूमने वाले 125 से भी ज्यादा लोगों के खिलाफ पुलिस ने की कार्रवाई भेजा अस्थायी जेल

Public Look 24 Team
error: Content is protected !!