25.5 C
Madhya Pradesh
Saturday, Sep 21, 2024
Public Look
शैक्षणिक

सभी बूथ संगठन को मजबूत बनाने एवं पार्टी के विचारों को बूथ-बूथ तक पहुंचाने के लिए संकल्पित -श्री गाँधी बूथ विस्तारक योजना के तहत शाहपुर मंडल पहुंचे जिला संगठन प्रभारी

बुरहानपुर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा श्रद्धेय स्व. श्री कुशाभाऊ ठाकरेजी की जन्म शताब्दी वर्ष को संगठन पर्व के रूप में मनाया जा रहा है। बूथ विस्तारक योजना के अंतर्गत शुक्रवार को बुरहानपुर विधानसभा क्षेत्र के शाहपुर मंडल के निमगाँव में जिला संगठन प्रभारी श्री इकबालसिंह गांधी ने वार्ड नं. 10 से 13, बूथ क्र. 276 में बूथ विस्तारक योजना का शुभारंभ किया। इस दौरान शाहपुर मंडल अध्यक्ष विक्रमसिंह चौहान, बूथ विस्तारक गणेश दादाराव महाजन, लक्ष्मण महाजन, युवराज महाजन, सहित समिति के सदस्य और भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी नीलेश जूनागढ़े ने जानकरी देते हुए बताया कि कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन देते हुए श्री गाँधी ने कहा कि बूथ विस्तारक योजना के माध्यम से हमारे कार्यकर्ता केन्द्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का काम कर रहे है। सभी बूथ संगठन को मजबूत बनाने एवं पार्टी के विचारों को बूथ-बूथ तक पहुंचाने के लिए संकल्पित हैं। भारतीय जनता पार्टी इस देश की सबसे बड़ी कार्यकर्ता आधारित पार्टी है और कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम के कारण ही आज केंद्र और कई प्रदेशों में भाजपा की सरकारे क्षेत्र के सर्वांगीण विकास में अपनी अहम भूमिका निभा रही है। मप्र के सभी 65 हजार बूथों पर शुरू हुए बूथ विस्तारक अभियान का शुभारंभ हुआ है।
युवा अपना सर्वस्व समर्पण के साथ योगदान दे
भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज लधवे ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी मंडल के राजीव वार्ड, सरदार पटेल मंडल के आलमगंज व मालीवाड़ा शक्ति केंद्र, बहादरपुर मंडल के पातोंडा शक्ति केंद्र पर पहुंचकर बूथ विस्तारक योजना के सफल क्रियान्वयन को लेकर कार्यकर्ताओं से विस्तृत चर्चा की।
श्री लधवे ने कहा कि मेरा सभी कार्यकर्ताओं और विशेषकर युवा साथियों से आग्रह है कि इस बूथ विस्तारक कार्य योजना में वे अपना सर्वस्व समर्पण देकर इसे सफल बनाने में अपना योगदान देवें। संगठन पर्व के तहत हर बूथ को सक्षम बनाकर श्रद्धेय कुशाभाऊ ठाकरे जी को श्रद्धांजलि देने का जो संकल्प लिया है, उसमें हमें आशा है कि हम संगठन के विस्तार और सशक्तीकरण में निश्चित तौर पर सफल होंगे। इस दौरान मंडल अध्यक्ष विनोदराव पाटिल, विक्रम चंदेल, दीपक महाजन, पांडुरंग जाधव, मोहन राठौर, कमलेश गोविन्दजीवाला सहित अन्य मौजूद रहे।
नेपानगर मंडल में हुआ डिजिटलाईजेशन
नेपानगर मंडल के बूथ क्रमांक 73,77, 86, 89,94 में जिला संगठन प्रभारी श्री इकबालसिंह गांधी ने बूथ विस्तारक योजना के बारे में विस्तार का जानकारी ली। श्री गाँधी ने बूथ विस्तार में कार्यरत कार्यकर्ताओं को सहयोग किया। साथ ही समस्त जनप्रतिनिधियों एंव संगठन के पदाधिकारीयों द्वारा अपने नियत बूथ पर जाकर एक विस्ताीरक कार्यकर्ता के रूप में अपनी भूमिका का निर्वहन किया। इस दौरान भाजपा अजा जिलाध्यक्ष ईश्वर चौहान, मंडल अध्यक्ष विक्रम चौहान, नगर पालिका अध्यक्ष राजेश चौहान, विजय यादव, सचिन गोपाल, प्रवीण काटकर, संजय विजयवर्गीय, मनोज महेश्वरी, निलेश महाजन, गिरीश निकम, विनोद तिवारी, शंकर चौहान, अशोक लहासे आदि मौजूद थे।
खकनार मंडल के सभी 10 शक्ति केन्द्र पर बूथ विस्तारक जुटे
भाजपा खकनार मंडल के सभी 10 शक्ति केन्द्र पर बूथ विस्तारक योजना के कार्य में भाजपा कार्यकर्ता जुटे है। जिले के खकनार मंडल में शुक्रवार को ग्राम मांजरोदखुर्द मे बूथ क्रमांक 183 मे बूथ विस्तारक समिति में पूर्व जिला अध्यक्ष एवं प्रदेश कार्य समिति सदस्य विजय गुप्ता और बूथ विस्तारक सोनू भावसार, शामलाल झोलते, ग्राम केंद्र प्रभारी अंकुश शेलके, बूथ अध्यक्ष विनेश रामावतार, बूथ डाटा प्रभारी मयूर जगताप, पूर्व सरपंच गजाधर बेड्या, मोतीलाल भाऊ, काशीराम टुना, मनोज मंगल ग्राम रंगई के बूथ क्रमांक 185 पर जिला महामंत्री रतिलाल चिल्लात्रे, बूथ विस्तारक गुलाब सल्लाम एवं पूनम जाधव संयोजक डाटा प्रभारी, राजेश रायलीवाला बूथ अध्यक्ष सोहनलाल हिरचंद सज्जूलाल भाई सहित सभी बूथ समिति सदस्य उपस्थित थे।

Related posts

संस्कार भारती द्वारा सामूहिक सूर्य अर्घ्य के साथ किया भारतीय नववर्ष का स्वागत

Public Look 24 Team

सांसद ज्ञानेश्वर पाटील हुए कोरोना पाॅजिटिव, स्वयं को किया आइसोलेट कोविड-19 के हल्के लक्षण हो रहे थे प्रतिलक्षित

Public Look 24 Team

इंदौर संभागायुक्त डॉ.शर्मा ने शिक्षक श्री राजेश सावकारे एवं प्रधान पाठक श्री पांचाल को किया निलंबित

Public Look 24 Team
error: Content is protected !!