25.5 C
Madhya Pradesh
Saturday, Sep 21, 2024
Public Look
देश विदेश मध्यप्रदेश

ऑटो पलटने से 11 महिलाएं हुई घायल, सभी को उपचार के लिए किया अस्पताल में भर्ती

बुरहानपुर- ग्राम तांदली की रहने वाली मजदूरी कर वापस अपने घर वापस लौट रही 11 महिलाएं ऑटो पलटने के चलते घायल हो गई। उन्हें उपचार के लिए बुरहानपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। महिला कपास चुनने का काम करती हैं।
प्रत्यक्षदर्शी जाकिर सरदार ने बताया करीब 11 महिलाएं मजदूरी कर अपने घर वापस लौट रही थीं। वह कपास चुनने के लिए ग्राम डवाली गई थी। लौटते समय देवरी फाटे के पास एक ऑटो रोका। कुछ दूरी पर एक मोड़ के पास ऑटो पलटी खाकर पेड़ से जा टकराया। हादसे में सभी महिलाओं को चोट आई। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। सामा फकीरा, नूरजहां शाहबाज, इरशाद सुरेश, सुप्री रमजान, जैनूर बालदार, सुगरा सुपडु, बेगम अहमद, हसीना आरिफ, नूर मकसूद, निर्मला किशन, सईदा रमजान शामिल है। यह सभी महिलाएं सारोला से करीब 2 किमी दूर ग्राम तांदली की रहने वाली है। सभी को हाथ पैर और सिर में चोंटे आई हैं।

Related posts

कलेक्टर ने की बुरहानपुर जिलेवासियों से अपील

Public Look 24 Team

बुरहानपुर जिले में भी गर्मी के प्रकोप को देखते हुए बदला जाए स्कूल का समय,गर्मी के कारण स्कूलों के समय में बदलाव की उठी मांग

Public Look 24 Team

बुरहानपुर जिले के ग्राम नाचनखेडा की पूर्व महिला सरपंच की पति द्वारा मोगरी से मारकर हत्या के मामले में न्यायालय का आया फैसला

Public Look 24 Team
error: Content is protected !!