भोपाल मध्यप्रदेश राजनीतिक समाचारबुरहानपुर के तीन कांग्रेसी नेताओं ने भोपाल पहुंच कर एआईसीसी दिल्ली के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव हेतु किया मतदान by Public Look 24 TeamOctober 17, 2022October 17, 20220507 बुरहानपुर (इक़बाल अंसारी) कांग्रेस में इस समय राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी नई दिल्ली के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव को लेकर सरगर्मी अपने शबाब पर है।कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव को लेकर आज बुरहानपुर के तीन कांग्रेस नेताओं में श्री श्री मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष एवं बुरहानपुर के पूर्व विधायक हमीदुद्दीन क़ाज़ी, जिला कांग्रेस कमेटी बुरहानपुर के अध्यक्ष अजय सिंह रघुवंशी एवं यूथ आईकॉन एवं पूर्व यूथ कांग्रेस अध्यक्ष हर्षित सिंह ठाकुर ने भोपाल पहुंच कर मतदान किया। पीसीसी डेलीगेट के रूप में इन्हें मतदान का अधिकार प्राप्त था। कांग्रेस कमेटी बुरहानपुर जिलाध्यक्ष अजय सिंह रघुवंशी के मतदान से जहां उनके समर्थकों में उत्साह दिखाई दिया, वहीं युवा नेता हर्षित सिंह ठाकुर के मतदान करने से उनके समर्थकों में भी हर्ष एवं उत्साह नजर आया। हर्षित सिंह ठाकुर ने कहा कि उन्हों ने भी राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए मतदान किया और कहा कि जो भी राष्ट्रीय अध्यक्ष नेतृत्व और क्षमता वाला हो उसके लिए संगठन की ओर से चुनाव कराए गए और मुझे आज पीसीसी डेलीगेट सदस्य होने के नाते मतदान करने का मौका मिला तो मैंने ऐसे नेता को चुनने के लिए मतदान किया जो कांग्रेस का नेतृत्व कर सके और उसके नेतृत्व पर कांग्रेस हर समय हर जिले हर राज्य में अपना परचम लहराए।