बुरहानपुर (इक़बाल अंसारी) लगभग 50 दशक पूर्व बुरहानपुर से खानकाही निज़ाम और आध्यात्मिक के क्षेत्र में बुरहानपुर का नाम साउथ अफ्रीका, मॉरीशस सहित देश दुनिया में रोशन किया उस हस्ती और शख्सियत को बुरहानपुर वासी सरकार ए बुरहानपुर पीर अब्दुल गफूर बख्शुल्लाह शाह अशरफी के नाम से जानते और पहचानते हैं। सरकार ए बुरहानपुर पीर अब्दुल गफूर बख्श उल्ला शाह अशरफी के पर्दा करने के बाद उनके शहजादे मोहम्मद मुश्ताक अशरफ अशरफी ने उनकी विरासत को संभाल कर बुरहानपुर का नाम साउथ अफ्रीका मॉरीशस सहित अनेक देशों में रोशन किया। और अब उनकी तीसरी पीढ़ी के हजरत मौलाना अहमद अशरफ अशरफी इस सिलसिले को और इस विरासत को आगे बढ़ा रहे हैं। मंगलवार को दुबई प्रस्थान करने के लिए वह पंजाब मेल से मुंबई के लिए रवाना हुए। मध्य रेलवे के बुरहानपुर स्टेशन पर कारी अब्दुल रशीद चिश्ती, मोहम्मद फारूक अंसारी चिश्ती, हाफिज अमीन चिश्ती, हजरत मौलाना हसनैन अशरफ अशरफी और इकबाल अंसारी आईना सहित उनके मानने वालों ने उन्हें मुंबई सी एस एम टी के लिए फिरोजपुर मुंबई पंजाब मेल 12138 अप से मुंबई के लिए रवाना किया। जहां बुधवार दोपहर 3:00 बजे मुंबई एयरपोर्ट से दुबई के लिए फ्लाइट करेंगे। अपना 10 दिवसीय दुबई दौरा पूर्ण करने के बाद 1 नवंबर को मुंबई पहुंचेंगे और 2 नवंबर को बुरहानपुर आएंगे। उन्होंने बताया कि कोरोना काल और अन्य कारणों से वे विदेश यात्रा नहीं कर पाए थे और खानकाही निजाम के तहत उनके अनुयाई, उनके मानने वाले, उनके मुरीदगण और उनके शुभचिंतक, उन्हें कई दिनों से दुबई बुला रहे थे जिसके तहत वे दुबई जा रहे हैं।
Related posts
बुरहानपुर जिले में मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने किया 3.97 करोड़ के कामों का भूमिपूजन, लोकार्पण, प्रदेश की 1.31 करोड़ लाड़ली बहनों के खातों में 1597 करोड़ की राशि सिंगल क्लिक से अंतरित
Click to comment