27.3 C
Madhya Pradesh
Saturday, Sep 21, 2024
Public Look
Image default
बुरहानपुर जिला मध्यप्रदेश

निर्भया दिवस पर मप्र टूरिज्म बोर्ड के द्वारा महिला सुरक्षा को लेकर स्कूल में किया जागरूकता कार्यक्रम

शनिवार को निर्भया दिवस के उपलक्ष में मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड द्वारा संचालित महिलाओं हेतु सुरक्षित पर्यटन स्थल परियोजना के अंतर्गत दि फिफ्थ डायमेंशन एकेडमी द्वारा शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला लालबाग में निर्भया जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह परियोजना महिला बाल विकास मंत्रालय की निर्भया योजना के अंतर्गत किया जा रहा है।परियोजना का मुख्य उद्देश्य पर्यटन स्थलों पर महिला पर्यटकों में सुरक्षा और सहजता का भाव उत्पन्न करना है। ताकि वे पर्यटन का आनंद प्राप्त कर सकें। इस कार्यक्रम में बुरहानपुर के एडिशनल एसपी अंतर सिंह कनेश, सूबेदार राधा यादव टीआई लालबाग दिलीप सिंह देवड़ा निर्भया मोबाइल से कंचना सोलंकी, वन स्टॉप सेंटर से रेखा बोंडवे, एवं बाल विकास से मंजूश्री ठाकुर, संस्था की नोडल अधिकारी आयुषी अंगित,अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार न्यायिक सुरक्षा परिषद की अध्यक्ष मालविका डांगीवाला एवं डीटीसीसी के सदस्य मोहम्मद नौशाद, याकूब बोरिंगवाला,धर्मेंद्र पाटिल, अशोक जैसवाला उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत में संस्था की नोडल अधिकारी द्वारा महिलाओं हेतु सुरक्षित पर्यटन स्थल परियोजना की जानकारी दी एवं आज के जागरूकता कार्यक्रम का क्या महत्व है वह बताया। उन्होंने महिलाओं के अनुकूल वातावरण बनाने, महिलाओं के आत्मविश्वास और यात्रा करने की इच्छा को बढ़ाने, महिलाओं के अनुकूल सार्वजनिक बुनियादी ढांचे के विकास के लिए समन्वय, कौशल वृद्धि कार्यक्रमों के माध्यम से महिला कार्यबल की भागीदारी बढ़ाने, लड़कियों और महिलाओं के लिए आजीविका के अवसर बढ़ाने, पर्यटन क्षेत्र की नीतियों को जेंडर उत्तरदायी बनाने तथा महिला सुरक्षा के प्रति सामुदायिक भागीदारी पर चर्चा की।
मालविका डांगी वाला जी द्वारा बताया गया यह कैसे आत्मरक्षा प्रशिक्षण ले रही बालिकाएं अपना खुद का बचाव कर सकती है साथ ही उन्होंने संस्था के काम को सराहा। वन स्टॉप सेंटर से उपस्थित बोंडवे जी ने कार्यक्रम में मौजूद सभी बालिकाओं एवं महिलाओं को महिला हेल्पलाइन नंबर एवं वन स्टॉप सेंटर उत्पीड़ित महिलाओं की कैसे सहायता करता है इसकी जानकारी दी। सूबेदार राधा यादव द्वारा बालिकाओं को प्रोत्साहन दिया गया उन्होंने बताया कि कैसे महिलाएं मानसिक व शारीरिक दोनों रूप से सक्षम है साथ ही बताया कि कैसे वह अपने अंदर का डर खत्म कर सकते हैं। उन्होंने बताया की महिलाओं हेतु सुरक्षित माहौल बनाने के लिए एक ओर जहाँ हमें सामाजिक सम्वेदनशीलता और नीतिगत निर्णयों के लिए पैरवी करना होगा, वहीं आधारभूत संरचनात्मक ढांचे को भी बेहतर बनाना होगा। कार्यक्रम में शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला लालबाग एवं शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला पुरुषार्थी की बालिकाओं द्वारा आत्मरक्षा प्रस्तुतीकरण दिया गया। प्रस्तुतीकरण के पश्चात एडीशनल सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस श्री अंतर सिंह कनेर द्वारा बालिकाओं को खूब सराहा गया। आश्वासन दिलाया कि महिलाएं बुरहानपुर में सेफ है। आत्मरक्षा प्रस्तुतीकरण के पश्चात लाल बाग में आत्मरक्षा प्रशिक्षण ले चुकी 137 बालिकाओं को प्रमाण पत्र व ट्रैकसूट वितरित किए गए। कार्यक्रम के आखिर में संकल्प यात्रा निकाली गई जो शासकीय स्कूल लालबाग से शुरू होकर बुरहानपुर रेलवे स्टेशन पर समाप्त की गई। संकल्प यात्रा में सभी द्वारा नारे भी लगाए गए – चुपना बैठेंगे हम घर पर, महिलाएं होंगी आत्मनिर्भर। एवं देश ना भूलेगा आप का एहसान,महिला पर्यटकों का करो सम्मान। कार्यक्रम की एंकरिंग श्री संजय गुप्ता द्वारा की गई।
कार्यक्रम में लालबाग स्कूल की प्राचार्य श्रीमती मीता हजारे, शक्ति स्कूल के प्रभारी प्राचार्य, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताएं एवं सहाईकाएं,कौशल प्रशिक्षण ट्रेडिशनल हैंड एंब्रॉयडरी कि महिलाएं आत्मरक्षा प्रशिक्षण के ट्रेनर्स युनुस बैग, तौकीर राठौर, दीपिका सोनी एवं आकांक्षा दीवाने मौजूद रहे।

Related posts

सिद्धांतों और आदर्शों पर आधारित राजनीतिक दल है भाजपा -मनोज लधवे, जिले के 650 मतदान केंद्रों के कार्यकर्ता/पदाधिकारी इस सर्व सुविधा युक्त ट्रेन से भोपाल जाएंगे। 

Public Look 24 Team

बुरहानपुर के युवा कांग्रेस नेता हर्षित सिंह ठाकुर को एआईसीसी ने दी बड़ी ज़िम्मेदारी, नेपानगर विधानसभा का एलएमडी समन्वयक बनाया गया

Public Look 24 Team

लम्बित मांगों के निराकरण हेतु पेंशनर्स एसोसिएशन मध्य प्रदेश ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

Public Look 24 Team
error: Content is protected !!