29.7 C
Madhya Pradesh
Saturday, Sep 21, 2024
Public Look
Image default
बुरहानपुर जिला मध्यप्रदेश राजनीतिक समाचार

माता सावित्रीबाई फुले की 126 वी पुण्यतिथि पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने किया नमन

बुरहानपुर (इक़बाल अंसारी)
महिलाओं में शिक्षा के प्रति अलख जगाने वाली माता सावित्रीबाई फुले की 126 की पुण्यतिथि पर सावित्रीबाई फुले कन्या हाई स्कूल एवं लालबाग रोड स्थित माता सावित्रीबाई फुले के प्रतिमा स्थल पर कांग्रेस ज़िला अध्यक्ष रिंकू टाक एवं माली समाज जिला अध्यक्ष प्रभाकर चौधरी सहित समाज जनों ने माता सावित्रीबाई फुले को उनकी 126 वी पुण्यतिथि पर नमन करते हुए पुष्पांजलि अर्पित की। ज्ञात रहे कि माता सावित्रीबाई फुले ने महिलाओं को शिक्षित करने के लिए अभावो के बावजूद अभियान चलाकर शिक्षा की क्रांति का आग़ाज़ किया था जो महिलाओं के लिए प्रेरणादायक साबित हुआ,जिसके चलते महिलाओं में शिक्षा के प्रति नई जागृति आई । इस अवसर पर प्रमोद सातव, सुनील महाजन, सुधाकर महाजन, प्रभाकर महाजन,अशोक चौधरी, अशोक महाजन, नानू महाजन, विलास महाजन, भूषण पाठक,रमाकांत चौधरी, पंडित माली, राहुल महाजन सहित माली समाज के वरिष्ठ एवं युवा शामिल हुए।

Related posts

बुरहानपुर जिले में “खेलो एमपी यूथ गेम्स- 2023” के तहत निकाली गई स्पॉट टॉर्च रैली, जिला पुलिस अधीक्षक एवं महापौर ने किया रैली का शुभारंभ।

Public Look 24 Team

बुरहानपुर जिले में अवैध रेत उत्खनन कर ले जाते समय खनिज निरीक्षक द्वारा की जा रही निरीक्षण की कार्यवाही के दौरान शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न करने पर चार आरोपियों को शाहपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार।

Public Look 24 Team

बुद्ध पूर्णिमा 2568वी त्रिगुण पवित्र पवन वैशाख पूर्णिमा के अवसर पर श्रध्दा बुद्ध विहार में हुआ आयोजन।

Public Look 24 Team
error: Content is protected !!