इंदौर के वरिष्ठ पत्रकार पद्मश्री अभय छजलानी का गुरुवार को निधन हो गया। वह लंबे समय से अस्वस्थ थे। अंतिम संस्कार आज शाम 5:00 बजे पंचकुइया मुक्तिधाम पर होगा। शहर के कई प्रमुख मुद्दों को उन्होंने प्रमुखता से उठाया था। इसके साथ ही वह खेलों से भी जुड़े रहे, खासकर टेबल टेनिस से। लंबे समय तक वह मध्य प्रदेश टेबल टेनिस संगठन के अध्यक्ष रहे और फिर आजीवन अध्यक्ष पद पर बने रहे। शहर में सबसे पहला इनडोर स्टेडियम, अभय प्रशाल उन्हीं के प्रयासों से बना था।
छजलानी परिवार को आज ही एक और आघात लगा। स्वर्गीय विमल छजलानी की पत्नी का भी आज सुबह भोपाल में निधन हो गया। उनका भी अंतिम संस्कार आज शाम 5:00 बजे इंदौर में ही होगा।
पब्लिक लुक परिवार की ओर से विनम्र श्रद्धांजलि