बुरहानपुर-मध्य प्रदेश शासन धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग मंत्रालय के द्वारा मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजनान्तर्गत नियमित विमानसेवा से वायुयान के माध्यम से ‘‘बुरहानपुर से गंगासागर‘‘ की यात्रा हेतु कार्यक्रम प्राप्त हुआ है। इस संबंध में कलेक्टर सुश्री भव्या मित्तल ने आयुक्त नगर पालिक निगम, जनपद पंचायत सीईओ बुरहानपुर व खकनार, सीएमओ नेपानगर व शाहपुर को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये है। उन्होंने संबंधित निकाय के अधिकारियों को निर्देशित किया है कि, अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत उक्त यात्रा हेतु नागरिकों को अवगत करवाना सुनिश्चित करें। प्राप्त कार्यक्रम अनुसार बुरहानपुर जिले से 19 जून, 2023 (3 रात व 4 दिन) तक गंगासागर हेतु यात्रा निर्धारित है। इसके लिए संबंधित निकायों में ईच्छुक आवेदकों से 15 मई, 2023 तक आवेदन स्वीकार किये जायेंगे।