बुरहानपुर(इक़बाल अंसारी) आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद एवं पार्टी के राष्ट्रीय संगठन मंत्री श्री संदीप पाठक एवं मध्य प्रदेश प्रभारी बीएस जून की अनुमति से आम आदमी पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष रानी अग्रवाल की ओर से बुरहानपुर ज़िला अध्यक्ष रियाज़ फारूक़ खोकर की सहमति से ज़िले की कार्यकारिणी विस्तार की घोषणा की गई है। आगामी विधानसभा चुनाव एवं पार्टी द्वारा चलाए जा रहे सदस्यता अभियान को गति प्रदान करने हेतु यह कार्यकारिणी तैयार की गई है जिसमें शामिल हैं:
जिला उपाध्यक्ष
शरीफ शालीमार
सादिक अख़्तर
जिला सह सचिव
अजय जंगाले
सुलेमान अली
रूपेश मेहता
युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष
अब्दुल वसीम शेख
अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष
शेख़ शकील कुरैशी
सोशलमिडीया जिला अध्यक्ष
शादाब परवेज़
व्यापार प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष
अमजद खान
एस.एसटी. प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष
मिथुन कंडारे
जिला कोषाध्यक्ष
शब्बीर हुसैन
कार्यालय प्रभारी
चेतन महाजन
नई कार्यकारिणी की घोषणा से जिला कार्यकर्ताओं में हर्ष है। आने वाले समय में आम जनता के समस्याओं को पूरी ताक़त से उठाकर समाधान करने की दिशा में कार्यकारिणी वचनबद्ध है। पार्टी के समस्त पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने बधाई दी।