बुरहानपुर। चुनाव नजदीक आ रहे है और हमें देश और प्रदेश में हुए विकास कार्या की चर्चा हर जगह करना है। केन्द्र और राज्य सरकार के हितग्राहियों से लगातार संपर्क कर उन्हें पार्टी की रीति नीति से अवगत कराकर पार्टी से जोडने का काम करना है। इससे पार्टी के पक्ष में वातावरण बनेगा साथ ही कार्यकर्ताओं को भी अनुभव मिलेगा।
ये बात भाजपा जिला कार्यालय पर आयोजित भाजपा पार्षद दल की बैठक में जिलाध्यक्ष श्री मनोज लधवे ने कही। उन्होंने कहा कि चुनाव में पार्टी को जीत दिलाने में पार्टी कार्यकताओं की भूमिका महत्वपूर्ण होती है। श्री लधवे ने कहा कि सोशल मीडिया आज संपर्क और संवाद का महत्वपूर्ण माध्यम है। इसलिए पार्षदगण, सभी कार्यकर्ता और पदाधिकारी सोशल मीडिया पर अधिक से अधिक सक्रिय रहे और आमजन से निरंतर संवाद करें।
भरत मराठे को भाजपा पार्षद दल का नेता बनाया
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी निलेश जूनागढ़े ने बताया कि बैठक में डाकवाडी वार्ड से भाजपा पार्षद युवा नेता भरत मराठे को भारतीय जनता पार्टी के सभी पार्षद साथियो ने सर्वसम्मति भारतीय जनता पार्टी पार्षद दल का नेता बनाया। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष श्री मनोज लधवे एवं उपस्थित सभी पार्षदो ने भरत भाई का स्वागत कर बधाई दी।
Related posts
Click to comment