25.5 C
Madhya Pradesh
Saturday, Sep 21, 2024
Public Look
बुरहानपुर जिला भाजपा मध्यप्रदेश

मोदी सरकार के 9 वर्ष सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित


बुरहानपुर। शनिवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में किसान मोर्चा, युवा मोर्चा, अनुसूचित जाति मोर्चा एवं अनुसूचित जनजाति मोर्चा की संयुक्त बैठक हुई। इस दौरान बुरहानपुर से अजा मोर्चा जिलाध्यक्ष ईश्वर चौहान, अजजा मोर्चा जिलाध्यक्ष सुभाष चौहान सहित अन्य पदाधिकारी शामिल हुए। बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री श्री शिवप्रकाशजी, प्रदेश प्रभारी श्री मुरलीधर राव, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा एवं प्रदेश संगठन महामंत्री श्री हितानंदजी ने मार्गदर्शन देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार के 9 वर्ष सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित है। इन 9 वर्षों में गरीबों के जीवन स्तर में सुधार आया है तो वहीं सांस्कृतिक वैभव का अभ्युदय हुआ है। 9 वर्षों में देश ने हर मोर्चे पर सफलताएं अर्जित की है। भाजपा ने 30 मई से 30 जून के बीच विशेष जनसंपर्क अभियान के माध्यम से मोदी सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्यक्रम तय किया है। इस अभियान के दौरान हर बूथ तक केन्द्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां पहुंचे, इसकी जिम्मेदारी प्रत्येक कार्यकर्ता की है। हर मोर्चा विस्तृत कार्ययोजना के आधार पर विशेष जनसंपर्क अभियान को सफल बनाने में जुटें।
बैठक में प्रदेश पदाधिकारी एवं जिला अध्यक्षों का अजा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री लाल सिंह आर्यजी ने भी विशेष जनसंपर्क अभियान को सफल बनाने की बात कहीं। प्रदेश अध्यक्ष डॉ. कैलाश जाटव, प्रदेश प्रभारी पंकज जोशी, साथ ही महामंत्री भगवान परमार, प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेश गिरजे एवं प्रदेश मीडिया प्रभारी अमरजी आदि मौजूद रहे।

Related posts

पहले मतदाता, सदस्य, कार्यकर्ता, पदाधिकारी और फिर नेता से खड़ी होती है भाजपा, ऐसे ही भारत को विश्व गुरु बनाना है- परमानंद गोविंदजीवाला ऑडिटोरियम में आयोजित की सदस्यता अभियान की जिला कार्याशाला

Public Look 24 Team

नगरीय निकाय चुनाव 2022
हरदा जिले में भाजपा ने जारी किए वार्ड पार्षदों की सूची….
दिग्गज नेताओं के नाम भी शामिल

Public Look 24 Team

नेशनल हाईवे एनएचएआई चैयरमेन से सांसद ने की भेंट,नई सड़कों के निर्माण और पुरानी सड़कों के मरम्मत को लेकर रखी बात

Public Look 24 Team
error: Content is protected !!