28 C
Madhya Pradesh
Saturday, Sep 21, 2024
Public Look
बुरहानपुर जिला भाजपा मध्यप्रदेश

भाजपा सरकार ने किसानों को सम्मान निधि देकर उनके दुख दर्द को समझा, संयुक्त मोर्चा सम्मेलन में सांसद श्री ज्ञानेश्वर पाटिल ने कहामोर्चो की महत्वपूर्ण भूमिका, पार्टी का विचार और काम नीचे तक हर वर्ग में पहुंचे


बुरहानपुर-भारतीय जनता पार्टी के विस्तार में अलग अलग मोर्चो की महत्वपूर्ण भूमिका है। पार्टी का विचार और काम नीचे तक हर वर्ग में पहुंचे, इसके लिए पार्टी ने मोर्चो का गठन किया है। मोर्चा की ताक़त बढी है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने किसानों को सम्मान निधि देकर उनके दुख दर्द को समझा। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान ने आगे बढाते हुए 6 हजार रूपए और जोडे। आज प्रदेश के किसानों को सालाना किसान सम्मान निधि के 12 हजार रूपए मिल रहे है। किसान मोर्चा ये सुनिश्चित करे कि योजनाओं की जानकारी व लाभ हर किसान को मिले।
यह बात खंडवा लोकसभा क्षेत्र के सांसद श्री ज्ञानेश्वर पाटिल ने शनिवार को राजस्थान भवन में बुरहानपुर विधानसभा के संयुक्त मोर्चा सम्मेलन को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि अलग अलग वर्गों से निकले पार्टी कार्यकर्ता आज देश के सर्वोच्च पदों पर आसीन है। जनजातीय वर्ग से श्रीमती द्रोपदी मुर्मू आज राष्ट्रपति है। वहीं मंडल अध्यक्ष और बूथ अध्यक्ष के पदों पर रहने वाले कार्यकर्ता आगे बढते हुए देश के रक्षा मंत्री और गृह मंत्री के रूप में कार्य कर रहे है।
मोदी जी के कामों को नीचे तक ले जाएं मोर्चा कार्यकर्ता
सांसद श्री पाटिल ने कहा कि केन्द्र और राज्य सरकार ने समाज के अलग अलग वर्गों के लिए जो योजनाएं चलायी है उन्हें प्रत्येक मोर्चा बूथ स्तर तक ले जाएं। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार सब का साथ और सब का विकास के मंत्र पर आगे बढते हुए हर समाज, हर वर्ग की भलाई के लिए योजनाएं चला रही है। समाज के हर तबके पर योजना का लाभ पहुंचे, इसकी जिम्मेदारी प्रशासनिक तंत्र के साथ ही भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की भी है। पार्टी के विभिन्न मोर्चा अपने कार्यक्षेत्र के अनुसार सरकार की योजनाओं को नीचे तक ले जाने में अपनी भूमिका निभाएं।
कांग्रेस धर्मांतरण चाहती है
संयुक्त मोर्चा सम्मेलन में पूर्व मंत्री एवं भाजपा प्रदेश प्रवक्ता श्रीमती अर्चना चिटनिस ने कहा देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आपदा को अवसर बनाया। वैश्विक महामारी कोरोना काल में समूचे विश्व में बीमारी के चलते अकाल मौते हो रही थी। मोदीजी के नेतृत्व में स्वदेशी वैक्सीन का निर्माण कर देश ही नहीं विश्व के 200 देशों में वैक्सीन सप्लाय की। श्रीमती चिटनिस ने कहा 250 साल गुलाम बनाने वाले इंग्लैण्ड से हमारा देश आगे निकल गया। मोदीजी के कार्यकाल में आज देश टॉप 5 देशों में भारत की गिनती होती है। ये हमारे लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा तुष्टीकरण की नीति अपनाई है। कांग्रेस धर्मांतरण चाहती है इसलिए कर्नाटक में सरकार बनते ही उसने पूर्ववर्ती भाजपा सरकार में लागू कानून को बदलने का फरमान जारी कर दिया। श्रीमती चिटनिस ने सभी मोर्चा पदाधिकारियों से आग्रह किया कि आगामी चुनाव में भाजपा एतिहासिक जीत दर्ज हो इसलिए हमें अभी से जुट जाना है।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी निलेश जूनागढ़े ने बताया कि बैठक में जिलाध्यक्ष श्री मनोज भीमसेन लधवे ने महा जनसंपर्क अभियान के तहत होने वाले आगामी कार्यक्रम को विस्तार से बताया। उन्होंने 25 जून को होने वाले प्रबुद्धजन सम्मेलन को ऐतिहासिक बनाने की बात कही।
संयुक्त मोर्चा सम्मेलन में मंडी बोर्ड उपाध्यक्ष सुश्री मंजू दादू, विधानसभा प्रभारी श्री राजपाल सिंह तोमर, पूर्णकालिक विस्तारक श्री संजय बिरला, महापौर श्रीमती माधुरी अतुल पटेल, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्री विजय गुप्ता, भाजपा युवा नेता श्री हर्षवर्धन सिंह चौहान, पूर्व महापौर श्री अतुल पटेल, श्री अनिल भोंसले, पूर्व जिलाध्यक्ष श्री दिलीप श्रॉफ, पूर्व निगम अध्यक्ष श्री मनोज वल्लभ दास तारवाला, श्री गनसिंह पटेल, श्री जगदीश कपूर, श्री मुकेश शाह, जिला महामंत्री डॉ. मनोज माने, श्री लक्ष्मण महाजन, श्री रतिलाल चिल्लात्रे सहित सभी मोर्चो के जिलाध्यक्ष मंचासीन थे। कार्यक्रम का संचालन अजा मोर्चा जिलाध्यक्ष श्री ईश्वर चौहान ने किया। आभार अजजा मोर्चा जिलाध्यक्ष श्री सुभान चौहान ने माना।

Related posts

बुरहानपुर जिले के आमगांव में वनकर्मियों द्वारा नाबालिग से दुष्कर्म करने वाले एक आरोपी को पुलिस किया गिरफ्तार, न्यायालय ने भेजा जेल

Public Look 24 Team

बोरी बुजुर्ग में 3 करोड़ 23 लाख की लागत से नवनिर्मित कृषि उपज उपमंडी का हुआ लोकार्पण

Public Look 24 Team

सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से खंडवा-बुरहानपुर रेलवे स्टेशन पर विभिन्न ट्रेनों के स्टॉपेज सम्बन्ध में की मुलाकात

Public Look 24 Team
error: Content is protected !!