29.7 C
Madhya Pradesh
Saturday, Sep 21, 2024
Public Look
बुरहानपुर जिला मध्यप्रदेश शैक्षणिक

शासकीय कन्या उमा विद्यालय बुरहानपुर में विकासखंड स्तरीय शिक्षक संगोष्ठी का हुआ आयोजन

बुरहानपुर- सावित्रीबाई फुले शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बुरहानपुर में शिक्षक दिवस 2023 के परिपेक्ष में विकासखंड स्तरीय शिक्षक संगोष्ठी का आयोजन शाला प्राचार्य श्रीमती नीना गुप्ता के संयोजन में किया गया।

इस आयोजन में पांच पुरुष शिक्षकों ने एवं एक महिला शिक्षिका ने प्रतिभागी के रूप में भाग लिया। शिक्षक संगोष्ठी का विषय राष्ट्रीय लक्ष्यों के परिपेक्ष में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 का क्रियान्वयन पर प्रतिभागियों ने अपने विचार व्यक्त किए। संगोष्ठी के निर्णायक गण विकासखंड शिक्षा अधिकारी बुरहानपुर श्री सुधाकर माकुंदे, सेवानिवृत्त प्राचार्य श्रीमती निरुपमा कमाल भरतिया तथा शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय धूलकोट के प्राचार्य श्री अशोक गणवीर के निर्णय के आधार पर पुरुष वर्ग में सावित्रीबाई फुले शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बुरहानपुर के व्याख्याता श्री संजय कुमार राऊत को प्रथम स्थान पर चयनित किया गया ।महिला वर्ग में शासकीय हाई स्कूल पातोंडा की शिक्षिका श्रीमती मुक्ता जायसवाल को प्रथम स्थान पर चयनित किया गया। संचालन सावित्रीबाई फुले शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बुरहानपुर के व्याख्याता विजय कुमार अग्नानी ने किया। प्राचार्य श्रीमती नीना गुप्ता ने सभी उपस्थित जनों का आभार माना।

Related posts

बुरहानपुर जिला स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया 16 मई 2021 का कोरोना बुलेटिन,जानिएं जिले में आज कितने लोगों की कोरोना रिपोर्ट आयी पाजिटिव ?,कितनी हो गयी कोरोना वायरस के संक्रमण से मरने वालों की संख्या? जिले के किन क्षेत्रों में मिले नये कोरोना पाजिटिव लोग

Public Look 24 Team

सांसद श्री पाटील से निगम पार्षदो ने की भेट, नगर विकास को लेकर की चर्चा

Public Look 24 Team

अंततः मुस्कान पंहुची राजेन्द्र नगर थाना…कहा सब कुछ ठीक-ठाक मैं जिंदा हूं….

Public Look 24 Team
error: Content is protected !!