28 C
Madhya Pradesh
Saturday, Sep 21, 2024
Public Look
जयंती/ पुण्यतिथि पर्यावरण/ प्रकृति बुरहानपुर जिला मध्यप्रदेश

बुरहानपुर जिले में वीरांगना अमृता देवी विश्नोई की याद में मनाया पर्यावरण दिवस

बुरहानपुर- पर्यावरण मंच एवं भारतीय मजदूर संघ द्वारा संजय नगर स्थित समर्थ रामदास उद्यान में पौधारोपण कर पर्यावरण दिवस मनाया गया। भारतीय मजदूर संघ वीरांगना अमृता देवी विश्नोई की याद में पर्यावरण दिवस मनाता है।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता विनोद जंजालकर ने कहा कि मानव के समक्ष सबसे बड़ी समस्या पर्यावरण प्रदूषण की है। जीवन जीने के लिए हमें श्वास चाहिए। वृक्ष हमें प्राण वायु देता व इसके बदले में हमसे कुछ नहीं मांगता।उन्होंने बताया कि हम सभी को पर्यावरण संरक्षण करना चाहिए और उसके साथ बात हमें पेड़ पौधे लगाने चाहिए क्योंकि इन्हीं पेड़ पौधों से हमारे जीवन की हर सांस चलती है|

पर्यावरण मंच के जिला प्रमुख विवेकानंद चापोरकर ने बताया की विभिन्न जगहों पर आंवला, नीम, बेल एवं जामुन आदि के पौधे रोपित किए गए हैं।
संघ के जिला मंत्री सतीश महाजन ने कहा है कि वृक्षों की रक्षा हम सब की नैतिक जिम्मेदारी है। मेरा पेड़ मेरी जिम्मेदारी व जवाबदारी के साथ सभी सदस्यों ने पौधों की सुरक्षा का भी संकल्प लिया।

Related posts

तिरुमला प्राइड में मना श्रावण महोत्सवपार्थिव शिवलिंग निर्माण के बाद हुआ सामूहिक रुद्राभिषेक, इंद्र के जलाभिषेक के साथ निकली बाबा महाकाल की पालकी यात्रा,मंत्री तुलसीराम सिलावट हुए शामिल

Public Look 24 Team

विश्व रिकॉर्ड में सम्मिलित हुए बुरहानपुर शहर की बेटी – सुनंदा गावंडे

Public Look 24 Team

बुरहानपुर जिले में कृष्ण छटी पर खेली फूलों की होली, राधा-कृष्णा ने बांधा समां, विप्र नारी शक्ति संस्था के चार घंटे चले महोत्सव में खुब थिरकी गोपियां

Public Look 24 Team
error: Content is protected !!