28 C
Madhya Pradesh
Saturday, Sep 21, 2024
Public Look
अधिकारी/कर्मचारी संगठन जयंती/ पुण्यतिथि बुरहानपुर जिला मध्यप्रदेश संगठन/ समिति/ संघ

बुरहानपुर जिले में भारतीय मजदूर संघ ने राष्ट्रीय श्रम दिवस के रूप में मनाई विश्वकर्मा जयंती

बुरहानपुर- भारतीय मजदूर संघ जिला इकाई बुरहानपुर के तत्वावधान में भगवान विश्वकर्मा जयंती राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के रूप में गणेश विद्यालय सभागृह में मनाई गई|

कार्यक्रम के विशेष अतिथि राष्ट्रीय कर्मचारी महासंघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिलीप इंगले, आर. पी. श्रीवास्तव एवं भारतीय मजदूर संघ के जिला अध्यक्ष अंकित वैद्य ने मां भारती, भगवान विश्वकर्मा, दत्तोपंत ठेंगड़ी के चित्र पर पुजन माल्यार्पण कर द्वीप प्रज्वलित किया|

इस अवसर पर दिलीप इंगले ने कहा कि पूरे विश्व में श्रम की स्थापना विश्वकर्मा ने ही की थी। मजदूरों को रोजी रोटी कमाने का औजार उन्हीं द्वारा दिया गया। उन्होंने पूरे विश्व को श्रम ही आराधना का पाठ पढ़ाया।

आर. पी.श्रीवास्तव ने अपने उद्बोधन पर कहा कि भगवान विश्वकर्मा त्याग, तपस्या एवं बलिदान तथा निर्माण एवं सृजन के पर्याय रहे हैं| जिनकी प्रेरणा से भारतीय मजदूर संघ मजदूर हित एवं राष्ट्रहित में काम करता है|

अध्यक्षीय उद्बोधन अंकित वैद्य ने कहा कि भारतीय मजदूर संघ ने अपने सिद्धांत के अनुरूप नारा दिया है देश के हित में करेंगे काम, काम के लेंगे पुरे दाम तथा “पैसे “और “पसीने” की कीमत समझो एक समान भारतीय मजदूर संघ ने राष्ट्र को सर्वोपरि माना है। राष्ट्र खुशहाल है तो हम भी खुश हाल हैं ।राष्ट्र सुरक्षित है तो हम भी सुरक्षित हैं ।

इस अवसर पर सुरेश सनखेरे, सुरेश पवार ने भी विचार व्यक्त किये|भारतीय मजदूर संघ, राज्य कर्मचारी संघ के पदाधिकारी सहित महिला प्रतिनिधि उपस्थित थे| कार्यक्रम का संचालन हरिश जोशी ने किया|

Related posts

बचपन से अध्यात्म से जुड़ने से ही जीवन में सकारात्मकता का संचार

Public Look 24 Team

बुरहानपुर के उपनगर लालबाग ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल ने आयोजित किया निःशुल्क चिकित्सा स्वास्थ्य शिविर।

Public Look 24 Team

हमारे पूर्व जन्म के पुण्य के कारण ही आज हमें भगवान के दर्शन हो रहे है- शास्त्री राजेन्द्र प्रसाददासजी

Public Look 24 Team
error: Content is protected !!