बुरहानपुर। बुरहानपुर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी श्रीमती अर्चना चिटनिस (दीदी) के चुनाव कार्यालय का मंत्रोच्चार के साथ प्रारंभ किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से केन्द्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री भारती ताई पवार, सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल, महापौर श्रीमती माधुरी अतुल पटेल, भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज लधवे, मनोज माने, शांताराम चौधरी, वरिष्ठ अधिवक्ता अरूण शेंडे, ज्ञानेश्वर मोरे सहित अन्य जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं प्रबुद्धजन के साथ हजारों कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।