28 C
Madhya Pradesh
Saturday, Sep 21, 2024
Public Look
पुलिस प्रशासन बुरहानपुर जिला मध्यप्रदेश

बुरहानपुर जिले के छः वर्ष पुराने प्रकरण में स्थाई वारंटी को पुलिस ने महाराष्ट्र के ओरंगाबाद से किया गिरफ्तार

बुरहानपुर-आगामी विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर देवेंद्र पाटीदार के निर्देशन में बुरहानपुर पुलिस द्वारा अधिकाधिक स्थाई वारंट की तामिली की जा रही है। पुलिस अधीक्षक द्वारा स्थाई वारंट की तामिली हेतु सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है साथ ही उनके द्वारा वारंट तामिली हेतु एक विशेष टीम का गठन किया गया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंतर सिंह कनेश एवं नगर पुलिस अधीक्षक गौरव पाटिल के मार्गदर्शन में टीम को एक स्थाई वारंटी को ओरंगाबाद महाराष्ट्र से गिरफ्तार करने में सफलता मिली है। पुलिस टीम द्वारा प्रकरण क्रमांक 414/2017 धारा 138 NIA में आरोपी नदीम अहमद पिता शमीम अहमद मशरूमवाला, उम्र 44 वर्ष, निवासी वार्ड न. 26, किला रोड, बुरहानपुर को ओरंगाबाद, महाराष्ट्र से गिरफ्तार किया गया है। प्रकरण को न्यायालय द्वारा चिन्हित मानते हुए आरोपी का स्थाई वारंट जारी किया गया था। स्थाई वारंटी की गिरफ्तारी में टीम में शामिल उप निरी रामेश्वर बकोरिया, प्र.आर. हीरालाल काजले, वरिष्ठ आर. प्रशांत राऊत, आर. रिजवान कुरैशी, सायबर सेल से आर. ललित चौहान की सराहनीय भूमिका रही।

Related posts

बुरहानपुर जिले में हो रहा है उत्साहपूर्वक मतदान, देखियें जिले की दोनों विधानसभा क्षेत्रों में दोपहर 1 बजे तक का मतदान प्रतिशत, मध्यप्रदेश भाजपा की प्रदेश प्रवक्ता , पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं बुरहानपुर विधायक श्रीमति अर्चना चिटनिस ने मताधिकार का उपयोग करते हुवे किया मतदान

Public Look 24 Team

सर्व पितृ मोक्ष अमावस के अवसर पर गायत्री शक्तिपीठ पर सामूहिक श्राद्ध तर्पण का कार्यक्रम हुआ संपन्न

Public Look 24 Team

पूर्व गृहमंत्री बाला बच्चन कोबुरहानपुर, खंडवा एवं धार का प्रभारी बनाए जाने पर कांग्रेसियों ने दी बधाइयां

Public Look 24 Team
error: Content is protected !!