बुरहानपुर-भाजपा विजय संकल्प रैली आज 4 नवम्बर को प्रातः10 बजे, सभा 12.30 बजे विजय संकल्प रैली 4 नवंबर 2023 शनिवार को प्रातः 10 बजे से गणपति नाका आलमगंज से प्रारंभ होगी। जो सिंधीपुरा गेट, बुधवारा, दाउदपुरा, ढोलीवाड़ा, अनाज मंडी, इकबाल चौक, सुभाष चौक होते हुए गांधी चौक पहुंचकर विशाल आमसभा में परिवर्तित होगी। आम सभा दोपहर 12.30 बजे होगी। विशाल आमसभा को भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री कैलाश विजयवर्गीय सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल तथा भाजपा प्रत्याशी श्रीमती अर्चना चिटनिस (दीदी) संबोधित करेंगे।
रैली को सफल बनाने हेतु महापौर श्रीमती माधुरी अतुल पटेल, भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज लधवे, जिला महामंत्री डॉ.मनोज माने, विधानसभा संयोजक अतुल पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष गंगाराम मार्काे, उपाध्यक्ष गजानन महाजन, शाहपुर नगर पंचायत अध्यक्ष साधना वीरेन्द्र तिवारी, उपाध्यक्ष रजनी गोपाल चौधरी एवं बुरहानपुर जनपद पंचायत अध्यक्ष सोनाली प्रदीप पाटिल आदि ने भाजपा कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में पधारकर सफल बनाने की अपील ।