27.3 C
Madhya Pradesh
Saturday, Sep 21, 2024
Public Look
ब्रेकिंग न्यूज़ भाजपा भोपाल मध्यप्रदेश राजनीतिक समाचार

मध्यप्रदेश में मोहन कैबिनेट के 28 मंत्रियों ने ली शपथ, OBC समुदाय के 12 विधायकों को बनाया गया मंत्री

मध्य प्रदेश में नई भाजपा सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार हो गया है। मुख्यमंत्री मोहन यादव के मंत्रिमंडल में शामिल 28 नए मंत्रियों ने राजभवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में आधिकारिक तौर पर मंत्रीपद की शपथ ले ली है। राज्यपाल मंगूभाई छगनभाई पटेल ने सभी राज्य सरकार के नए मंत्रियों को शपथ दिलाई। मध्य प्रदेश के नए मंत्रिमंडल में 18 कैबिनेट मंत्री, 4 राज्य मंत्री और 6 स्वतंत्र प्रभार वाले राज्य मंत्री बनाए गए हैं।

18 नए कैबिनेट मंत्री बनाए गए

बता दें, मध्य प्रदेश सरकार में 18 नए कैबिनेट मंत्री बनाए गए हैं। इनमें प्रह्लाद पटेल, कैलाश विजयवर्गीय, प्रद्युम्न सिंह तोमर, तुलसी सिलावट, अदल सिंह कसाना, नारायण सिंह कुशवाह, विजय शाह, राकेश सिंह का नाम शामिल है। इनके अलावा करण सिंह वर्मा, संपतिया उइके, उदय प्रताप सिंह, निर्मला भूरिया, विश्वास सारंग, गोविंद सिंह राजपूत, इंदर सिंह परमार, नागर सिंह चौहान, चैतन्य कश्यप, राकेश शुक्ला को भी मंत्रीपद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

4 राज्य मंत्री भी बनाए गए

मध्य प्रदेश में 4 राज्य मंत्री भी बनाए गए हैं। इनमें राधा सिंह, प्रतिमा बागरी, दिलीप अहिरवार और नरेंद्र शिवाजी पटेल शामिल है, जबकि कृष्णा गौर, धर्मेन्द्र लोधी, दिलीप जयसवाल, गौतम टेटवाल, लेखन पटेल और नारायण पवार को राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) बनाया गया है।
गौरतलब है, मध्य प्रदेश के नए मंत्रिमंडल में 12 मंत्री अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) से बनाए हैं। इसके अलावा सामान्य जाति से 7, अनुसूचित जाति (SC) से 5 और अनुसूचित जनजाति (ST) से 4 विधायकों को मंत्री बनाया गया है। प्रदेश के मुख्यमंत्री यादव भी OBC समुदाय से आते हैं। राज्य में 52 प्रतिशत आबादी OBC समुदाय की है। OBC वोटबैंक की बदौलत ही भाजपा राज्य में दो-तिहाई सीटें जीतने में कामयाब हुई है।

पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दी शुभकामनाएं

इसके अलावा मंत्रिमंडल विस्तार पर पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा, “मध्यप्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री, स्वतंत्र प्रभार और राज्य मंत्री के रूप में शपथ ले रहे सभी मित्रों को हृदय से बधाई देता हूं! मुझे विश्वास है कि आप सभी अपनी संपूर्ण सामर्थ्य के साथ, पूरी निष्ठा और लगन से जनता की सेवा तथा प्रदेश की प्रगति का एक नया इतिहास रचेंगे। सभी को बहुत-बहुत शुभकामनाएं।”

Related posts

नई दिल्ली में श्रीमती माधुरी अतुल पटेल ने अखिल भारतीय महापौर परिषद के अध्यक्ष पद का पदभार ग्रहण किया

Public Look 24 Team

बुरहानपुर जिले में भगवान लवकुश जयंती उत्सव पर निकली भव्य शोभा यात्रा

Public Look 24 Team

नवीन आपराधिक कानून, सायबर सुरक्षा के बारे में जानकारी देने हेतु महिला थाना की पुलिस टीम द्वारा नवोदय विद्यालय लोनी में लिया गया सेमिनार

Public Look 24 Team
error: Content is protected !!