बुरहानपुर. रविवार को लालबाग रोड स्थित भैरव मंदिर परिसर में देश की प्रथम महिला शिक्षिका सावित्रीबाई फुले की पुण्यतिथि पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष श्री डॉ. मनोज माने जी, खंडवा लोकसभा सांसद श्री ज्ञानेश्वर पाटिल जी, प्रदेश प्रवक्ता व विधायक अर्चना चिटनीस जी ने सावित्रीबाई फुले की प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया।
इस अवसर पर महापौर श्रीमती माधुरी अतुल पटेल जी, श्री बलराज नवानी जी, श्री नितिन महाजन जी, श्री राजू पाटिल जी, श्री रवि गावड़े जी, श्री अमित वारुड़े जो, श्री रुद्रेश्वर एंडोले जी, श्री दीपक महाजन जी, श्री राजेश चौहान जी सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। उक्त जानकारी संजय वारुड़े भाजपा जिला मीडिया प्रभारी ने दी