27.3 C
Madhya Pradesh
Saturday, Sep 21, 2024
Public Look
बुरहानपुर जिला मध्यप्रदेश शैक्षणिक सोशल सर्विसेस

अंतर्राष्ट्रीय नशा निवारण विषय पर शासकीय हाई सेकेण्डरी स्कूल में चित्रकला प्रतियोगिता हुई आयोजित, रैली एवं मानव श्रृंखला बनाकर नशे से दूर रहने हेतु किया जागरूक

बुरहानपुर- सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के निर्देशानुसार बुनकर कल्याण समिति के सहयोग से बुधवार को ग्राम लोनी के शासकीय हाई सेकेण्डरी स्कूल में अंतर्राष्ट्रीय नशा निवारण विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित रही। इस अवसर पर रैली एवं मानव श्रृंखला बनाकर नशे से दूर रहने हेतु जागरूक किया गया।


उप संचालक श्री दुर्गेश दुबे ने जानकारी देते हुए बताया कि, अन्तर्राष्ट्रीय नशा निवारण दिवस का उद्देश्य नागरिकों में नशे के दुष्परिणामों के प्रति जन-जागरुकता लाना है। स्वस्थ्य जीवन के लिए नशे से दूरी जरुरी है, किसी भी प्रकार का नशा स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक होता है। शराब, तम्बाकू, सिगरेट, ड्रग्स हमारे शरीर व मस्तिष्क पर दुष्प्रभाव डालते है। इससे गंभीर बीमारियांँ जन्म लेती है। नशा मुक्ति हेतु शपथ भी दिलाई गई।
आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में – प्रथम स्थान कौशल्या मन्नु जाम्बेकर, द्वितीय स्थान – सरिता श्यामलाल डावर व मारथा श्यामलाल तडोले ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र दिये गये। इस अवसर पर प्राचार्य श्री सुरेन्द्र सिंह सहित स्टॉफ उपस्थित रहा।

Related posts

पत्नि की हत्या करने वाले आरोपी पति को हुआ आजीवन कारावास

Public Look 24 Team

मध्यप्रदेश सरपंच संगठन में दापोरा के सरपंच को बुरहानपुर जिलाध्यक्ष नियुक्त किया।,नवागत जिलाध्यक्ष अमोल पाटिल का हुआ स्वागत सम्मान।

Public Look 24 Team

खाने में जहर मिला कर अपने ही पति की कर दी हत्या, जंगल में ठिकाने लगाई लाश,हत्यारी पत्नी को न्यायालय ने दिया आजीवन कारावास

Public Look 24 Team
error: Content is protected !!