29.7 C
Madhya Pradesh
Friday, Oct 18, 2024
Public Look
Image default
अधिकारी/कर्मचारी संगठन बुरहानपुर जिला मध्यप्रदेश संगठन/ समिति/ संघ सोशल सर्विसेस

बुरहानपुर जिले में मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ ने कर्मचारियों की 26 सुत्रीय मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन:कर्मचारी 17 अक्टूबर को भोपाल में देंगे प्रदेशव्यापी धरना

बुरहानपुर- मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ ने कर्मचारियों के 26 सुत्रीय मांगों को लेकर प्रदेश स्तरीय ज्ञापन जिला बुरहानपुर में मुख्यमंत्री के नाम अपर कलेक्टर वीरसिंह चौहान को राष्ट्रीय कर्मचारी महासंघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिलीप इंगले एवं मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष संजय चौधरी जिला अध्यक्ष सुरेश पवार के नेतृत्व में सौपा| वही 17 अक्टूबर को प्रदेश भर के कर्मचारी भोपाल में प्रदेश व्यापी धरना दिया जायेगा|

इस अवसर पर दिलीप इंगले एवं संजय चौधरी ने कहा कि प्रत्येक मांग के लिए पूरी ताकत से लड़ेंगे और अपना अधिकार पाकर रहेंगे।

ज्ञापन में प्रमुख मांगे कर्मचारियों की नियुक्ति दिनांक से सेवा अवधी की गणना कर पुरानी पेंशन जस की तस बहाल किया जाये। 2018 में नविन संवर्ग बना उसमें नियुक्ति के स्थान पर संविलियन शब्द लिखा जाये| लिपीक वर्ग की वेतन विसंगति को दूर कर उनको भी उच्च पद प्रभार की प्रक्रिया में सम्मिलित किया जाये| स्वास्थ्य विभाग में जनसंख्या के आधार पर उप स्वास्थ्य केन्द्रों का पुनर्गठन किया जाये| पदोन्नति, अनुकम्पा नियुक्ति क्रमोन्नती का लाभ कर्मचारियों को शीघ्र दिया जाये| ज्ञापन का वाचन जिला अध्यक्ष सुरेश पवार ने किया|

कर्मचारी शासन की रीड की हड्डी – जिला अध्यक्ष सुरेश पवार

कर्मचारियों को संबोधित करते हुए पवार ने कहा शासन की योजना के क्रियान्वयन एवम छवि बनाने में कर्मचारियों की महती भूमिका होती है । एक कर्मचारी ही है जो अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाता है । कर्मचारी शासन की रीड की हड्डी है।

इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारी दिलीप इंगले, संजय चौधरी, महिला प्रतिनिधि श्रीमती कृष्णा चौहान, मंगला वाघ, अनिल जैसवाल, सुरेश पवार, आसिफ पिंजारी, संजय सिंह गहलोत, शांताराम निंभोरे,सुनील कोटवे, हरीश जोशी, देविदास विश्वकर्मा जय प्रकाश चौधरी, मोहम्मद फहीम,हारून शेख, विभिन्न विभागों के कर्मचारी एवं पदाधिकारी उपस्थित थे|

Related posts

बुरहानपुर जिले में श्री शिव महापुराण कथा के द्वितीय दिवस पर उमडा आस्था का जनसैलाब, शिव तत्व और भगवान भोलेनाथ के प्रति निच्छल आस्था ही है, हर समस्या का हल- पंडित प्रदीप मिश्रा

Public Look 24 Team

बुरहानपुर जिले में ऑनलाइन धोखाधड़ी कर इंश्योरेंस पॉलिसी के खाते से उडाये 10 लाख रुपए जालसाजी कर रूपये निकालने वाले आरोपी को लालबाग पुलिस ने किया गिरफ्तार, आरोपी का एचडीएफसी बैंक अकाउंट फ्रीज कर 7 लाख़ रुपए होल्ड तथा ₹3 लाख रुपए नकद किये जप्त

Public Look 24 Team

सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने पत्रकार वार्ता लेकर दी विस्तृत जानकारी केला फसल नुकसानी पर अब 2 लाख रुपए मिलेंगा मुआवज़ा मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करने के साथ इसे भाजपा सरकार का किसान हितेषी निर्णय बताया।

Public Look 24 Team
error: Content is protected !!