27.3 C
Madhya Pradesh
Saturday, Sep 21, 2024
Public Look
अपराध/ आरोप / क्राईम धरना / प्रदर्शन/ रैली बुरहानपुर जिला ब्रेकिंग न्यूज़ मध्यप्रदेश

बुरहानपुर आक्रोशित- मासूम बालिका के दुष्कर्मी, निर्मम हत्यारे को फांसी दी जाए , बुलडोज़र से उसका मकान तोड़े , राज्यपाल/मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।

बुरहानपुर। 6 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म के बाद उसकी गला घोंटकर हत्या करने वाले आरोपी गौरव उर्फ खुशाल को फांसी दिए जाने, उसका मकान बुलडोजर से तोड़ने की मांग को लेकर काफी संख्या में लोग बुधवार सुबह 11.30 बजे कलेक्ट्रेट कुछ लोग पहुंचे थे। कुछ देर बाद एबीवीपी सहित आमजन और जनप्रतिनिधि भी रैली के रूप में पहुंचे और एसडीएम को राज्यपाल/मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।

आक्रोशित लोगों की मांग है कि 6 साल की मासूम बालिका के साथ दुष्कर्म और निर्मम हत्या के आरोपी को फांसी दी जाए। उसका मकान तोड़ा जाए। काफी संख्या में महिलाएं, पुरूष सहित अन्य कलेक्टर कार्यालय पहुंचे और आक्रोश जताया। महिलाओं का कहना था कि ऑन द स्पॉट फैसला कर आरोपी को फांसी की सजा दी जाना चाहिए।
पीड़ित परिवार भी साथ पहुँचा, मकान तोड़ने की मांग
पीड़ित परिवार से भी लोग कलेक्टर कार्यालय पहुंचे और मांग की कि मामला फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाया जाए। आरोपी का मकान तोड़ा जाए।

भाजपा नेता गजेंद्र पाटिल ने कहा आज यहां सभी धर्म के लोग जमा हैं। सभी यह चाहते हैं कि आरोपी को फांसी की सजा होना चाहिए। इस तरह का कृत्य अनुचित है। कांग्रेस नेता अजय सिंह रघुवंशी ने आरोपी ने मानवता को शर्मसार किया है। जल्द उसके खिलाफ फैसला हो। एबीवीवी की ज्ञानेश्वरी ठाकुर ने कहा आज महिलाएं खुद को असुरक्षित महसूस कर रही हैं। बालिका के साथ न्याय होना चाहिए। उसका मकान तोड़ना चाहिए। उसे फांसी की सजा दी जाना चाहिए ताकि दूसरे अपराधियों को भी इससे सबक मिले।


लोगों ने लगाए नारे, हत्यारे को फांसी दो
सुबह से दोपहर तक कलेक्टर कार्यालय में दो रैलियां पहुंची। सुबह भी लोग पहुंचे थे तो वहीं दोपहर में काफी संख्या में लोग पहुंचे। इस दौरान हत्यारे को फांसी दो फांसी आदि नारे भी लगाए गए। सभी ने इस घटना का विरोध किया। लोगों का कहना है कि इस तरह की घटना की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को या तो पब्लिक के हवाले किया जाना चाहिए या उसे जल्द फांसी देना चाहिए। नगर निगम अध्यक्ष अनीता अमर यादव ने कहा जहां जहां सीसीटीवी कैमरे नहीं हैं। वहां सीसीटीवी लगाए जाने चाहिए ताकि महिलाओं से संबंधित होने वाले अपराधों में कमी आए।
वर्जन-
मामला जांच में है, वरिष्ठ अफसर निर्णय लेंगे
-आरोपी ने जो कृत्य किया है वह निंदनीय है। जिला प्रशासन की संवेदनाएं पीड़ित परिवार के साथ है। वरिष्ठ अफसरों को स्थिति से अवगत करा दिया गया है। वही आगे निर्णय लेंगे।
– पल्लवी पुराणिक, एसडीएम  बुरहानपुर
परिजन को कलेक्टर ने बुलाया
– आज सभी लोग, समाजजन ने ज्ञापन दिया। परिजन को कलेक्टर ने बुलाया है। ज्ञापन में दिए गए बिंदुओं पर कलेक्टर से चर्चा हो रही है। वरिष्ठ अफसर आगे निर्णय लेंगे।
-गौरव पाटिल, सीएसपी  बुरहानपुर

Related posts

शीघ्रता-शीघ्र किया जाएगा उद्यानिकी फसल बीमा, मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने किया अश्वस्त, पूर्व मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस ने खाद्य प्रसंस्करण एवं उद्यानिकी विभाग के अपर मुख्य सचिव जे.एन.कंसोटिया से की भेंट

Public Look 24 Team

शाहपुर नगर पंचायत उपचुनाव में कांग्रेस की जीत पर कांग्रेस प्रदेश महासचिव ने कहा: भाजपाइयो की हवाबाज़ी की पोल खुली

Public Look 24 Team

स्वतंत्रता दिवस पर स्कूली छात्र-छात्राओं सांस्कृतिक कार्यक्रम की दी शानदार प्रस्तुति

Public Look 24 Team
error: Content is protected !!