27.3 C
Madhya Pradesh
Saturday, Sep 21, 2024
Public Look
बुरहानपुर जिला मध्यप्रदेश संगठन/ समिति/ संघ सम्मान/ पुरस्कार

चित्रकूट धाम में आयोजित जायंट्स फेडरेशन कन्वेशन में जायंट्स ग्रुप बुरहानपुर को मिले 7 अवार्ड l


बुरहानपुर – भारतीय मूल की एकमात्र मानवसेवी अंतराष्ट्रीय संस्था जायंट्स ग्रुप ऑफ़ बुरहानपुर द्वारा जिले के वरिष्ठ समाज सेवी एवं जायंट्स फेडरेशन 7 के फेडरेशन अधिकारी महेंद्र जैन के नेतृत्व में एक डेलिगेशन जायंट्स फेडरेशन 7 द्वारा आयोजित फेडरेशन कन्वेशन समारोह चित्रकूट धाम में शामिल हुआ l इस कन्वेशन में फेडरेशन 7 के म.प्र. के विभिन्न शहरों से 17 ग्रुपों ने समारोह में शिरकत की l इस समारोह में जायंट्स अंतराष्ट्रीय उपाध्यक्ष एस पी चतुर्वेदी , जायंट्स फेडरेशन अध्यक्ष गोविन्द गोयल , उपाध्यक्ष नरेन्द्र मंगल , पूर्व फेडरेशन अध्यक्ष विनोद गुप्ता , आल इंडिया सेंट्रल कमेटी सदस्य आदरणीय लाम्बा जी , के साथ साथ इस कन्वेशन के चेयरमेन राजेश अग्रवाल एवं अन्य ग्रुपों के पदाधिकारी व् जायंट्स सदस्यगण मौजूद थे l


जायंट्स अध्यक्ष डॉ फौजिया सोडावाला ने बताया की जायंट्स ग्रुप ऑफ़ बुरहानपुर को चित्रकूट धाम में आयोजित इस फेडरेशन कन्वेशन में 7 अवार्ड प्राप्त हुए जो बुरहानपुर जिले के गौरव की बात है l इस कन्वेशन में जायंट्स ग्रुप ऑफ़ बुरहानपुर से कैलाश अग्रवाल ,डॉ हर्ष वर्मा ,डॉ किरण सिंह , मंगला दुबे , उषा वर्मा ,अंजू कटकवार के साथ साथ जायंट्स अध्यक्ष डॉ फौजिया सोडावाला एवं जायंट्स फेडरेशन अधिकारी महेंद्र जैन ने अवार्ड ग्रहण किये l

इस कन्वेशन में 2024 के लिए फेडरेशन अध्यक्ष आदरणीय नरेन्द्र मंगल के नाम की घोषणा जायंट्स विश्व उपाध्यक्ष एस पी चतुर्वेदी ने की l इस कन्वेशन को जायंट्स फेडरेशन अधिकारी महेंद्र जैन एवं अध्यक्ष डॉ फौजिया सोडावाला ने भी संबोधित किया l अवार्ड प्राप्ति पर जायंट्स ग्रुप ऑफ़ बुरहानपुर एवं जनजागृति संस्था बुरहानपुर के हरिओम अग्रवाल , मेहुल जैन , सुनील सलूजा,सुनील शाह ,महावीर प्रसाद बांदिल , डॉ रमेश शर्मा , शोभा चौधरी , डॉ कल्पना पाटीदार , सत्यनारायण शर्मा , अरुण जोशी , डॉ अशोक गुप्ता , सुमेरा अली , प्रेमलता साकले , वीरेन्द्र हथिवाला एव अन्य गणमान्य नागरिको एवं विभिन्न संस्थाओ ने बधाई प्रेषित की l

Related posts

बुरहानपुर जिले में अवयस्क बालिका के साथ दुष्‍कर्म करने वाले आरोपी वकील उर्फ अनिल को न्यायालय ने दिया 20 वर्ष का सश्रम कारावास

Public Look 24 Team

सामाजिक समरसता के प्रतीक हैं गोगादेव जी, बुरहानपुर नगर के जिला संघ कार्यालय में हुआ छड़ी पूजन

Public Look 24 Team

भाजपा के बूथ विजय अभियान का श्री गणेशबूथ क्रमांक 83, विट्ठल मंदिर, कडियावाड़ी सिलमपुरा से शाम 6 बजे जिलाध्यक्ष डॉ. श्री माने करेंगे श्री गणेश

Public Look 24 Team
error: Content is protected !!