21.7 C
Madhya Pradesh
Friday, Oct 18, 2024
Public Look
आकस्मिक निधन निधन बुरहानपुर जिला ब्रेकिंग न्यूज़ मध्यप्रदेश

बुरहानपुर जिले में खकनार जनपद अध्यक्ष पूजा दादू ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

बुरहानपुर- कल रात्रि में खकनार जनपद अध्यक्ष पूजा दादू ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने फंदे पर शव लटका हुआ देखा तो तुरंत उतार कर बुरहानपुर के निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे। लेकिन यहां पर डॉक्टरों ने जाँच कर उन्हें मृत घोषित कर दिया। पूजा की आत्महत्या की
सूचना लगते ही क्षेत्र के सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल, भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज लधवे, पूर्व नगर निगम अध्यक्ष मनोज तारवाला, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष विजय गुप्ता सहित कई नेता यहां पर पहुंचे। अभी फिलहाल मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज लधवे ने पुष्टि करते हुए कहा कि शनिवार रात करीब 12 बजे खकनार जनपद की अध्यक्ष ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है, लेकिन कारण अभी स्पष्ट नहीं हुआ है। यह हमारे लिए एक बहुत बड़ा नुक्सान है। आगे की कार्यवाही पुलिस कर रही है।
गौरतलब है की पूजा दादू खकनार जनपद की अध्यक्ष थी,वर्तमान में उनकी बड़ी बहन मंजू दादू मंडी बोर्ड की उपाध्यक्ष है। उनके पिता स्वर्गीय राजेंद्र दादू नेपानगर से पूर्व विधायक थे।

Related posts

दिंडी यात्रा – दिगम्बरा दिगम्बरा के जयघोष के साथ निकली बापू की पालकी

Public Look 24 Team

बुरहानपुर जिले में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के तहत काउंट डाउन योग कार्यक्रम आयोजित किया गया,45 मिनट के सामान्य योग प्रोटोकॉल का किया प्रदर्शन

Public Look 24 Team

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बुरहानपुर के नशा मुक्ति सप्ताह अंतर्गत विधिक जागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ आज 18 अप्रैल 2023 से

Public Look 24 Team
error: Content is protected !!