29.7 C
Madhya Pradesh
Saturday, Sep 21, 2024
Public Look
Image default
पुलिस प्रशासन बुरहानपुर जिला मध्यप्रदेश स्पेशल/ विशेष

बुरहानपुर जिले में आज़ादी के रंग-खाकी के संग” थीम पर मध्य प्रदेश पुलिस मना रही है आज़ादी का उत्सव,पुलिस द्वारा अभियान के तहत निकाली जा रही है तिरंगा यात्राएं एवं तिरंगा रैली।

स्वतंत्रता दिवस तक सभी थानों में किए जाएंगे विभिन्न कार्यक्रम

बुरहानपुर -इस वर्ष 15 अगस्त को हम अपना 78 वां स्वतंत्रता दिवस मनाने जा रहे है। आजादी के इस महापर्व पर देश की आन-बान-शान के प्रतीक राष्ट्रध्वज तिरंगा के सम्मान में देश भर में हर घर तिरंगा अभियान मनाया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य देश वासियों को देश भक्ति की भावना से जोड़ना और उन्हें देश की आजादी के महत्व के बारे में जागरूक करना है। अभियान की मूल भावना है कि लोग अपने राष्ट्रध्वज तिरंगे के प्रति गर्व महसूस करें और अपने घरों पर तिरंगा फहराएं।

मध्यप्रदेश पुलिस महानिदेशक श्री सुधीर कुमार सक्सेना के नेतृत्व में मध्य प्रदेश पुलिस द्वारा हर घर तिरंगा अभियान मनाया जा रहा है। जिला बुरहानपुर में पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पाटीदार एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंतर सिंह कनेश के मार्गदर्शन में बुरहानपुर पुलिस द्वारा “हर घर तिरंगा” अभियान पूरे उत्साह उमंग के साथ मनाया जा रहा है। बुरहानपुर पुलिस द्वारा अभियान के तहत विभिन्न आयोजन किए जा रहे है।

जिसमें तिरंगा यात्रा, तिरंगा बाइक रैली, स्कूली बच्चों का थाना भ्रमण आदि आयोजन किए जाएंगे। आज दिनांक 11.08.24 को पुलिस प्रशासन द्वारा संयुक्त रूप से तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। जिसमें पुलिस प्रशासन के अधिकारीगण, जनप्रतिनिधिगण, स्कूली बच्चें शामिल हुए। पुलिस बैंड की मधुर धुन पर निकली आकर्षक तिरंगा यात्रा बहुत मनमोहक लग रही थी।

तिरंगा यात्रा शहर के कमल चौक से शुरू होकर गांधी चौक, सुभाष चौक, इकबाल चौक, जयस्तंभ होती हुई शिवकुमार चौराहा पर समाप्त हुई। आज थाना लालबाग एवं थाना खकनार पुलिस द्वारा तिरंगा यात्राएं निकाली गई। थाना कोतवाली पुलिस द्वारा बाइक पर तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। जिसमें पुलिस स्टॉफ भी अफनी बाइक्स पर तिरंगा फहराते हुए निकले। आज दिनांक 12.08.24 को बुरहानपुर पुलिस द्वारा भव्य तिरंगा बाइक रैली का आयोजन किया जाएगा।

Related posts

हर्षवर्धन सिंह चौहान की नामांकन रैली में उमडा जनसैलाब किया शक्ति प्रदर्शन, गांधी चौक में हुई सभा को किया सम्बोधित,एआईएमआईएम के प्रत्याशी नफीस मंशा खान ने भरा नामांकन

Public Look 24 Team

आज मुख्यमंत्री मोहन यादव बुरहानपुर जिले में दौरे पर – धुलकोट में सभा व बुरहानपुर में करेंगे रोड शो , कमल तिराहे पर होगी सभा

Public Look 24 Team

बुरहानपुर शहर के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस प्रशासन द्वारा की गई संयुक्त कॉम्बिंग गश्त, शाम 06 से रात 12 बजे तक चली कांबिंग गश्त में पुलिस टीमों द्वारा 06 स्थाई वारंट, 30 गिरफ्तारी वारंट तामील किए गए

Public Look 24 Team
error: Content is protected !!