बुरहानपुर। भाजपा के पितृ पुरुष पंडित दीनदयाल जयंती के अवसर पर भोपाल में आयोजित कार्यकर्ता महाकुंभ का आयोजन किया गया है। इस आयोजन हेतु भाजपा ने अपने कार्यकर्ताओं को भोपाल जाने हेतु एक विशेष (स्पेशल) ट्रेन की व्यवस्था की गई। खंडवा सांसद ज्ञानेश्वर जी पाटिल ने घोषणा की है, कि मैं स्वयं भी हमारे कार्यकर्ताओं के साथ विशेष ट्रेन से 24 को रात्रि भोपाल जाऊंगा। ज्ञात होवे कि, इस महाकुंभ में देश के यशस्वी प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी का मार्गदर्शन सभी कार्यकर्ताओं को प्राप्त होंगा। सांसद पाटिल ने अन्य सुविधायुक्त ट्रेन से ना जाते हुएआम कार्यकर्ताओं के लिए आ रही ट्रेनसे जाने का निर्णय लिया है। कल रात्रि 10 बजे के बाद विशेष ट्रेन से भोपाल हेतु प्रस्थान करेंगे