29.7 C
Madhya Pradesh
Saturday, Sep 21, 2024
Public Look
Image default
अधिकारी/कर्मचारी संगठन बुरहानपुर जिला मध्यप्रदेश संगठन/ समिति/ संघ

मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ द्वारा नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष संजय चौधरी किया सम्मान

चरैवेति-चरैवेति, यही तो मंत्र है अपना – प्रदेश उपाध्यक्ष संजय चौधरी

बुरहानपुर- मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ द्वारा भव्य सम्मान समारोह स्थानीय मंगल कार्यालय लालबाग आयोजित किया गया| इस सम्मान समारोह में संघ के पदाधिकारियों, विभिन्न विभागों के प्रतिनिधियों और बडी़ संख्या में कर्मचारियों ने हिस्सा लिया| इस आयोजन का उद्देश्य मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष संजय चौधरी के नेतृत्व जिले में किए गए कार्या को सराहना करना और उनके प्रति आभार प्रकट करना था, जिन्होंने कर्मचारियों के हितों की रक्षा और उनके कल्याण के लिए किये गए महत्वपूर्ण प्रयास किए गए हैं|

मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष सुरेश पवार ने बताया कि हमारे जिले से प्रदेश उपाध्यक्ष के रूप में नेतृत्व संजय चौधरी कर रहे हैं वे कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान के लिए ठोस कदम उठाते हैं| कर्मचारियों के वेतन, भत्ते, और सेवा शर्तों में सुधार के लिए उनके द्वारा प्रयास किये गए हैं|

मुख्य अतिथि राष्ट्रीय कर्मचारी महासंघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिलीप इंगले, संजय शर्मा, अनिल जैसवाल एवं महिला प्रतिनिधि कृष्णा चौहान ने संगठन के विस्तार के लिए संजय चौधरी द्वारा कियें की कार्य पद्धति पर प्रकाश डाला| सभी ने उनकी दूरदर्शीता और कर्मचारियों के प्रति समर्पण भावना की तारीफ की|

इस अवसर पर मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष संजय चौधरी ने अपने संबोधन में सभी अधिकारियों, कर्मचारियों और संघ के पदाधिकारियों का धन्यवाद किया| उन्होंने कहा कि यह सम्मान सिर्फ उनका नहीं बल्कि पूरे संगठन का है, क्योंकि बिना सभी के सहयोग के कुछ भी संभव नहीं था| उन्होंने आगे कहा कि कर्मचारियों के हितों की रक्षा को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में काम करने की बात कही| अंत में सभी से कहा कि चरैवेति-चरैवेति, यही तो मंत्र है अपना ।
नहीं रुकना, नहीं थकना, सतत चलना सतत चलना ।
यही तो मंत्र है अपना, शुभंकर मंत्र है अपना

कार्यक्रम का संचालन जयप्रकाश चौधरी, देविदास विश्वकर्मा द्वारा किया गया| जिला अध्यक्ष सुरेश पवार ने कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारी कर्मचारी और संगठन के पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया|

Related posts

मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ ने प्रधानमंत्री मंत्री एवं मुख्यमंत्री के नाम सौपा ज्ञापन ,केंद्र ने समान महंगाई भत्ता दिए जाने की मांग

Public Look 24 Team

मुमताज़ फेस्टिवल के मुशायरे और कवि सम्मेलन में शायरों,कवियों और रसिक श्रोताओं ने सुबह के तीसरे पहर तक समां बांधकर मुशायरे को बनाया ऐतिहासिक

Public Look 24 Team

युवा उत्सव कार्यक्रम का हुआ आयोजन
6 प्रतियोगिताओं में जिले के युवाओं ने लिया हिस्सा

Public Look 24 Team
error: Content is protected !!