27.3 C
Madhya Pradesh
Saturday, Sep 21, 2024
Public Look
पर्यावरण/ प्रकृति बुरहानपुर जिला मध्यप्रदेश

नगर परिषद् द्वारा जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत अमरावती नदी किनारे किया पौधा रोपण   

बुरहानपुर- नगर परिषद शाहपुर द्वारा जल स्त्रोतों के सरक्षण एवं पुनर्जीवन के लिऐ मध्यप्रदेश सरकार की पहल जल गंगा संवर्धन अभियान 5 जनू 2024 विश्व पर्यावरण दिवस से 16  जून 2024 गंगा दशहरा तक चलाया जा रहा है । अभियान अंतर्गत आज दिनांक 14-06-2024 को प्रातः 11.00 बजे से शासन निर्देशानुसार निकाय क्षेत्रान्तर्गत स्थित जल संरचना अमरावती नदी की साफ सफाई, गहरीकरण कार्य के साथ साथ अमरावती नदी किनारे अध्यक्ष श्रीमती साधना वीरेन्द्र तिवारी, उपाध्यक्ष रजनी गोपाल चौधरी द्वारा परिषद् पदाधिकारी, स्वसहायता समूह महिला सदस्यों के साथ किया गया ! अमरावती नदी किनारे के दोनों किनारों मेस्को माता मंदिर से कोदरी डेम तक विभिन्न प्रजातियों के छायादार एवं फलदार पौधे बेल पत्र, गूगल, चिरोल, सुरजना, केसियासमा, करंज, बास आदि प्रजातियों के 200 से अधिक पौधे लगाये गए ! 

साथ ही अभियान अंतर्गत एवं वर्षा ऋतु के पूर्व नगर के प्रमुख नाले वार्ड क्रमांक 02-03 में चद्दर के नाले की साफ सफाई कर गाद निकालने का कार्य किया गया ! ताकि वर्षा ऋतु में किसी भी प्रकार से जल भराव आदि की स्थिति निर्मित नही हो सके !   

इस अवसर पर उपाध्यक्ष श्रीमती रजनी गोपाल चौधरी, मध्य प्रदेश जन अभियान के तहद नव अकुर् सस्था तेजश्री महिला एवं सामाजिक विकास समिति शाहपुर की अध्यक्ष उषा उदलकर, स्वसहायता समूह महिला सदस्या दुर्गा नमाड़े, विद्या महाजन, देवकाबाई फायके, भारती चौधरी, कांचन चौधरी, हर्षाली चौधरी, सरला बारी, रुपाली चौधरी एवं म.प्र. जन अभियान परिषद् के सदस्य, परिषद् पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि मुख्य नगर पालिका अधिकारी जे.पी. गुहा, नोडल अधिकारी अनिकेत विश्वकर्मा, पी.आर. भुते, राजू महाजन, अभिषेक जवरे, 

Related posts

ईद का चांद नज़र आया, शनिवार 22 अप्रेल को होगी ईद

Public Look 24 Team

बुरहानपुर जिले में प्रशासन द्वारा गणेश प्रतिमा की ऊंचाई 9 फीट निर्धारित करने एवं डीजे की अनुमति नहीं देने पर हिंदू संगठनों  ने किया विरोध प्रदर्शन

Public Look 24 Team

बुरहानपुर जिले में कलाल समाज के एकीकरण एवं सशक्तिकरण विषय पर कलाल समाज की कार्यशाला हुई सम्पन्न

Public Look 24 Team
error: Content is protected !!