27.3 C
Madhya Pradesh
Saturday, Sep 21, 2024
Public Look
भोपाल मध्यप्रदेश स्पेशल/ विशेष

मध्यप्रदेश की जनता को 10 हजार करोड़ की सड़क परियोजनाओं की सौगात, भोपाल में जेके रोड होगा छह लेन

भोपाल। भारतीय जनता ने लोकसभा चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी है। आज केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी जबलपुर और भोपाल में करीब दस हजार करोड़ से अधिक की सड़क परियोजनाओं की सौगात दे रहे हैं। 15 सड़क परियोजनाओं में कुछ परियोजनाओं का लोकार्पण किया जाएगा और अधिकांश का भूमिपूजन किया जाएगा। जबलपुर में 2367 करोड़ की सड़क परियोजनाओं के भूमिपूजन और लोकार्पण के लिए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा जबलपुर पहुंच चुके हैं।

केंद्रीय मंत्री आज 10 हजार 405 करोड़ रुपये की लागत से 724 किलोमीटर लंबी 24 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण करेंगे। वह भोपाल में आठ हजार 38 करोड़ रुपये लागत से 498 किलोमीटर लंबी 15 परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। राजधानी के लाल परेड मैदान में यह कार्यक्रम आयोजित होगा, जिसमें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी शामिल होंगे। इससे पहले गडकरी जबलपुरश् पहुंचे हैं, जहां वह दो हजार 367 करोड़ रुपये की लागत से 226 किलोमीटर लंबी नौ परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण कर रहे हैं।


केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री गडकरी भोपाल के लाल परेड मैदान में आयोजित कार्यक्रम में कुल 15 परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। इनमें भोपाल के अयोध्या बायपास खंड का छह लेन चौड़ीकरण, शाहगंज से बाड़ी खंड मार्ग का चार लेन चौड़ीकरण, श्योपुर-गोरस का दो लेन मार्ग (पेव्ड शोल्डर के साथ), शुजालपुर बाईपास का दो लेन (पेव्ड शोल्डर के साथ), मुलताई से मध्य प्रदेश/महाराष्ट्र सीमा तक का दो-लेन मार्ग (पेव्ड शोल्डर के साथ) सड़क निर्माण, अटेर एवं भिंड बाईपास का दो-लेन मार्ग (पेव्ड शोल्डर के साथ), गोरस से श्यामपुर मार्ग का दो-लेन मार्ग (पेव्ड शोल्डर के साथ), दाहोद (गुजरात सीमा) से अंबुआ खंड का दो-लेन मार्ग (पेव्ड शोल्डर के साथ) की परियोजनाएं शामिल हैं।

Related posts

मध्यप्रदेश में गौवंश की दुर्दशा। जिम्मेदार कौन ?

Public Look 24 Team

नगरीय निकाय चुनाव 2022 बुरहानपुर में वार्ड पार्षदों के लिए भाजपा ने जारी की अपने उम्मीदवारों की सूची, जानिएं कौन से वार्ड में कौन होगा उम्मीदवार

Public Look 24 Team

सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से खंडवा-बुरहानपुर रेलवे स्टेशन पर विभिन्न ट्रेनों के स्टॉपेज सम्बन्ध में की मुलाकात

Public Look 24 Team
error: Content is protected !!