27.3 C
Madhya Pradesh
Saturday, Sep 21, 2024
Public Look
बुरहानपुर जिला भाजपा मध्यप्रदेश राजनीतिक समाचार लोकसभा चुनाव

भाजपा के बूथ विजय अभियान का श्री गणेशबूथ क्रमांक 83, विट्ठल मंदिर, कडियावाड़ी सिलमपुरा से शाम 6 बजे जिलाध्यक्ष डॉ. श्री माने करेंगे श्री गणेश


बुरहानपुर. लोकसभा चुनाव की दृष्टि से भारतीय जनता पार्टी की तैयारियों तेज हो चुकी है। 13 मार्च 2024, बुधवार से भाजपा बूथ विजय अभियान का श्री गणेश होगा। बूथ क्रमांक 83, विट्ठल मंदिर, कडियावाड़ी, सिलमपुरा से शाम 6 बजे जिलाध्यक्ष डॉ. श्री मनोज माने जी इस अभियान की शुरुआत करेंगे। जिसमें संगठन की स्थानीय टीम, पदाधिकारी, गणमान्य शामिल होंगे। अभियान के तहत मंगलवार को जिला टोली की घोषणा की गई। जिसमें श्री चिंतामन महाजन जी, श्री सुभनसिंह चौहान जी, श्री आदित्य प्रजापति जी, श्री संभाजी सगरे जी, श्री योगेश पाटिल जी, श्री संजय सहगल जी को प्रभारी मनोनीत किया है।
भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. श्री मनोज माने जी ने बताया- पार्टी का यह अभियान 22 मार्च 2024, शुक्रवार तक प्रदेशभर के सभी बूथों पर चलाया जाएगा। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त जी शर्मा के निर्देश पर शहर, गांव सहित प्रदेशभर में पार्टी के सभी स्तर के कार्यकर्ता बूथ स्तर तक प्रवास करेंगे। 10 दिन तक कार्यकर्ता रोज 2 घंटे बूथ पर समयदान करेंगे। बूथ में निवासरत सभी वरिष्ठ कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधिगण, बूथ समिति और पन्ना प्रमुख की बैठक करेंगे। परिचय के बाद बैठक में प्रवास के उदृदेश्य पर चर्चा करेंगे। जिसमें 370 वोटे बढ़ाने का लक्ष्य रखेंगे। कार्यकर्ताओं से सुझाव लेकर चर्चा करेंगे। उसे पूरा करने के प्रयास के लिए आग्रह भी करेंगे। इसमें आगामी दिनों की योजना की जानकारी देंगे। बूथ समिति और पन्ना प्रमुखों की समीक्षा कर जोडेंगे या परिवर्तन करेंगे। टीम संगठन के नमो एप के प्रति कार्यकर्ताओं में जागरुकता लाएंगे। उनकी जिज्ञासाओं का समाधान करेंगे। टीम हर दिन के प्रवास की जानकारी संगठन के नमो एप पर प्रवास के चित्रों सहित पूर्ण जानकारी डालेंगे। सोशल मीडिया पर भी हर दिन पोस्ट करेंगे।
पार्टी के दुपटृटे से करेंगे पूर्व-वर्तमान जनप्रतिनिधियों का स्वागत
टीम बूथ पर निवास करने वाले सभी प्रकार के पूर्व एवं वर्तमान जनप्रतिनिधियों से संपर्क करेंगे। कमल सेल्फी लेकर उनका पार्टी के दुपटृटे से स्वागत करेंगे। मोदी जी के समर्थन में सक्रिय सहयोग मांगेंगे। जो किसी दल में नहीं है या अन्य दलों के कार्यकर्ताओं कीे पार्टी में ज्वानिंग पर बात करेंगे। बूथ अध्यक्ष पन्ना प्रमुखों की बैठक कर क्षेत्र के पन्ना प्रमुखों की जानकारी जुटाएंगे। अवश्यकता अनुसार संशोधन करेंगे। मतदाता सूची के अनुसार घर-घर संपर्क पर चर्चा करेंगे। पन्ना समिति बनाने का आग्रह करेंगे।
अजा-अजजा युवा-महिलाओं को दिलाएंगे भाजपा की सदस्यता
अनुसूचित जाति या अनुसूचित जनजाति बस्तियों में भाजपा समर्थकों के साथ छोटी बैठक करेंगे। गणमान्य नागरिकों से संपर्क कर भाजपा के वोट बढ़ाने की योजना पर चर्चा करेंगे। दोनों वर्गों के युवा और महिलाओं को जोड़कर भाजपा की सदस्यता दिलाएंगे। छात्रावासों पर छात्र और युवाओं से अनौपचारिक चर्चा करेंगे।
क्रिकेट सहित अन्य खिलाड़ियों से मांगेंगे मोदी जी का समर्थन
टीम युवाओं से मिलकर नव मतदाताओं का सम्मान कर कमल सेल्की लेंगे। क्रिकेट सहित अन्य खिलाड़ियों से मैदानों में भेंट करेंगे। मंडली विशेष से चाय पर चर्चा करेंगे। उनसे भाजपा और मोदी जी को समर्थन का आग्रह करेंगे।
लाभार्थियों को बनाएंगे विकसित भारत का एंबेसडर
भाजपा के विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों की सूची जुटाएंगे। उनसे सामूहिक रुप से मुलाकात करेंगे। कुछ घरों पर जाकर उन परिवारों के साथ कमल सेल्फी लेंगे। उनसे भाजपा और मोदी जी के लिए समर्थन मांगेंगे। उन्हें विकसित भारत का एंबेसडर बनाएंगे।
बूथ स्तर पर करेंगे महिलाओं की बैठकें
भाजपा समर्थक बूथ स्तर पर महिलाओं की छोटी-छोटी बैठकें करेंगे। एसएचजी, एनजीओ और भजन मंडलियों से मुलाकात करेंगे। कमल सेल्फी लेकर महिलाओं को डालने और घरों से निकलने पर चर्चा करेंगे। उनसे भाजपा और मोदी जी के लिए समर्थन मांगेंगे।
मठ, मंदिर, आश्रमों में पहुंचेंगी टीम
टीम मठ, मंदिर, आश्रम या अन्य धार्मिक या आध्यात्मिक स्थान पर साधु-संत, पुजारियों, भक्त मंडली से मिलेगी। अखंड रामायण, सुंदर कांड, भजन आरती में शामिल होंगे। दीवार लेखन, स्वच्छता अभियान सबकी भागीदारी से आउट रीच के अन्य कार्यक्रम करेंगे।
गांव, नगर में किसान, व्यापारियों की लगाएंगे चैपाल
गांव.गांव किसान चौपाल करेंगे। नगरों में व्यापारियों सहित अन्य प्रोफेशन से जुड़े लोगों की चौपाल करेंगे। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, आशा-उषा कार्यकर्ता पटवारी, रोजगार सहायक, शिक्षक सहित अन्य से मिलेंगे। इनके जरुरी फीडबैक लेंगे।
(संजय वारुड़े)
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी, बुरहानपुर

Related posts

कांग्रेस का कार्यकर्ता सम्मेलन आज ,प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी होंगे शामिल

Public Look 24 Team

बुरहानपुर भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष की कार्यशैली पर उठ रहे है सवाल

Public Look 24 Team

पिछड़ा वर्ग की युवतियों को केयर वर्कर जॉब रोल पर रोजगार के लिए इर्न्टन के रूप में जापान में रोजगार के लिये बेहतर अवसर

Public Look 24 Team
error: Content is protected !!