27.3 C
Madhya Pradesh
Saturday, Sep 21, 2024
Public Look
बुरहानपुर जिला भाजपा मध्यप्रदेश राजनीतिक समाचार

ममता सरकार के संरक्षण में खुले रूप से राजनैतिक हिंसा व हत्या का खेल चल रहा है – श्री ज्ञानेश्वर पाटिल

  • संदेशखाली की घटना पर गरजे भाजपाई, ममता सरकार बर्खास्त करने की मांग
  • कमल टॉकीज तिराहे पर भाजपा का धरना प्रदर्शन
    बुरहानपुर। पश्चिम बंगाल की महिला विरोधी ममता बनर्जी सरकार के विरोध में भारतीय जनता पार्टी जिला बुरहानपुर द्वारा एक दिवसीय धरना प्रदर्शन स्थानीय कमल तिराहे पर दोपहर 3 बजे आयोजित किय गया। यहाँ संदेशखाली की घटना पर भाजपाई जमकर गरजे। पश्चिम बंगाल की ममता सरकार को बर्खास्त करने की मांग की। धरना प्रदर्शन को सांसद श्री ज्ञानेश्वर पाटिल, विधायक श्रीमती अर्चना चिटनिस, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मनोज माने, वरिष्ठ नेता जगदीश कपूर, आदित्य प्रजापति, उमा कपूर, वीरेन्द्र तिवारी, कैलाश पारिक आदि ने संबोधित किया।

  • धरना प्रदर्शन में सांसद श्री ज्ञानेश्वर पाटिल ने कहा कि पश्चिम बंगाल की महिला विरोधी ममता सरकार अपराधियों की सांठगांठ से चल रही है। पूरे बंगाल में सरकार के संरक्षण में खुले रूप से राजनैतिक हिंसा व हत्या का खेल चल रहा है। उसी का उदाहरण संदेशखाली की घटना है। यहां तृणमूल कांग्रेस का नेता शेख शाहजहां सत्ता के संरक्षण में महिलाओ से यौन उत्पीड़न, अवैध कबजा, उगाही जैसे अनैतिक कृत्य कर रहा है और सरकार सारी घटनाओं पर आंखे बंद करे हुए है। टीएमसी के नेता ने जो कुछ किया है वह गलत है। कोर्ट ने संज्ञान लिया तब कहीं सरकार जागी। ईडी, सीबीआई पर वहां हमला होता है। हमें कानून पर पूरा विश्वास है। हम राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, गृहमंत्री से ममता सरकार को बर्खास्त करने की मांग करते हैं। सांसद श्री पाटिल ने कहा ममता बनर्जी को नहीं मालूम की मां की ममता क्या होती है। कानून का सहारा लेकर न्याय करना चाहिए, लेकिन ममता बनर्जी ऐसा कुछ नहीं कर रही है। वह ऐसे लोगों को प्रश्रय देने का काम कर रही है, क्योंकि यह उनका वोट बैंक है। उन्होंने कहा पश्चिम बंगाल की सरकार को बिना किसी देरी के बर्खास्त कर दोषियो पर कडी कार्यवाही कर पीड़ितो को न्याय दिलाया जाए।
    ममता बनर्जी जैसी महिला मुख्यमंत्री पर धिक्कार-चिटनिस
    विधायक श्रीमती अर्चना चिटनिस ने कहा कि ममता बनर्जी जैसी महिला मुख्यमंत्री पर धिक्कार है कि वह महिलाओं के साथ हुए अपराधो पर महिलाओं के साथ न खड़े होते हुए अपराधियों के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा पश्चिम बंगाल में जो सरकार चल रही है वह औरतों की इज्जत के साथ खिलवाड़ करने वाली सरकार है। किसी प्रकार का कानून का राज वहां नहीं है। महिलाएं खुद शिकायत करती है तो उसकी सुनवाई नहीं होती। 4-4 साल तक एफआईआर तक दर्ज नहीं होती। कोर्ट के आदेश पर एफआईआर की जाती है। श्रीमती चिटनिस ने कहा ऐसे घृणित कृत्य को संरक्षण देने वाली ममता बैनर्जी को पद पर रहने का कोई अधिकार नहीं है। उन्हें तुरंत नैतिकता का पालन करते हुए पद से इस्तीफा देना चाहिए।
    संदेशखाली जैसी घटनाओ का हर स्तर पर विरोध
    भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मनोज माने ने कहा कि एक ओर देश की मोदी सरकार है जो महिलाओं को संसद व विधानसभाओं में 33 प्रतिशत आरक्षण दे रही है और एक ममता बनर्जी है जो महिलाओं के खिलाफ हुए अपराधो पर मौन धारण कर अपराधियो को अपना समर्थन प्रदान किये हुए है। भारतीय जनता पार्टी विभिन्न राजनैतिक दलो से भिन्न है क्योंकि हम समाज में हुए अत्याचारो पर राजनैतिक लाभ हेतु मौन नही रहते हमारी पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता नारी के सम्मान के साथ खड़ा हुआ है और संदेशखाली जैसी घटनाओ का हर स्तर पर विरोध कर रहा है।
    धरना प्रदर्शन कार्यक्रम में सैकडों भाजपा कार्यकर्ता और मातृशक्ति मौजूद रही। कार्यक्रम का संचालन चिंतामन महाजन ने किया।

Related posts

बुरहानपुर जिले में शिक्षा विभाग द्वारा स्कूली बच्चों को पौधारोपण अभियान अंतर्गत सीड-बॉल के माध्यम से पढ़ाया जा रहा है पर्यावरण संरक्षण का पाठ,शिक्षा विभाग द्वारा रखा है एक लाख सीड-बॉल बनाने का लक्ष्य, अब तक किये कुल 3000 सीड-बॉल तैयार

Public Look 24 Team

विकास कार्यों और जनता की समस्याओं के निस्तारण हेतु विधायक अर्चना चिटनिस ने ली जिला पंचायत क्षेत्रवार बैठकें, दिए निर्देश

Public Look 24 Team

बुरहानपुर पुलिस की अपील सोशल मीडिया पर चल रही अफवाहों पर ध्यान ना दे, मुंजोबा महाराज एवं नंदी महाराज की मूर्ति क्षतिग्रस्त होना कोरी अफवाह

Public Look 24 Team
error: Content is protected !!