29.7 C
Madhya Pradesh
Saturday, Sep 21, 2024
Public Look
पर्यावरण/ पर्यटन बुरहानपुर जिला मध्यप्रदेश

सीता नहानी पर विकास एवं सवर्धन कर पर्यटको की संख्या बढ़ाई जा सकती है।यहां धार्मिक महत्व के साथ मनोरंजक गतिविधियां भी की जा सकती है


बुरहानपुर.सीता नहानी के नाम से मशहूर स्थान नगर पालिका परिषद क्षेत्र में पंधार नदी किनारे स्थित है। यहां किवदंती है कि भगवान राम वनवास काल के दौरान यहां आए थे और उन्होंने अपने धनुषबाण से जल धारा निकाली थी, जिसे देखने के लिये लोग यहां आते है भगवान को नमन करते है।
यहां उचित देखरेख का आभाव है, जिसके कारण यहां कोई विकास कार्य नही हो पाया जबकि धार्मिक महत्व के साथ यहां मनोरंजन के लिये पंधार नदी है जिसका पानी रोककर यहां विभिन्न जलक्रीड़ाये करवा सकते है ,यहां उद्यान विकसित कर पौधे लगाए हरियाली और सुंदरता बढ़ाई जाई। साथ ही यहां बच्चों के लिये खेल एवं मनोरंजक सामग्री लगाई जाय, जिससे बच्चे यहां पूरी तरह से आनन्द ले सकेंगे।
मप्र पर्यटन बोर्ड के द्वारा यहां बुरहानपुर को प्रमुख पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने हेतु विभिन्न परियोजनाओं पर कार्य किया जा रहा है। सिता नहानी को पर्यटन सर्किट में शामिल करने से क्षेत्र का विकास होगा, साथ ही स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर सृजित होंगे।
यहां कुशल तैराक रखे जाए और जल सम्बंधित मनोरंजन पैदल बोट,नाव,आदि की व्यवस्था भी की जाय तो यहां पर्यटको की संख्या बढ़ेगी। सीता नहानी जिला मुख्यालय से 30 km दूर है यहां पहुचने के लिये नेपानगर जा रही सड़क से जा सकते है।
नेपानगर विधानसभा में यह स्थान है। यहां से नेपा मिल 5 km, असीरगढ़ किला 20किलोमीटर,महल गुलारा 22km दूर है।
यह स्थान पर्यटन की दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण हो सकता है।
वर्तमान में यहां भगवान राम द्वारा धनुषबाण से प्रहार कर जो जल धारा निकाली थी वह आज भी अविरल बह रही है इस पानी को लोग श्रद्धा से ग्रहण करते है कहा जाता है कि इसका पानी सेहत के लिये बहुत ही लाभप्रद है।शुद्ध जल अविरल रूप से बहता है यहां।
यहां प्राचीन शिव मंदिर है,नगर पालिका द्वारा वर्षों पूर्व सीढ़िया बनाई थी जो अब क्षतिग्रस्त हो गई।लेकिन वाहन मार्ग ठीक है।
बेहतर ढंग से यदि यहाँ व्यवस्था की जाय तो पर्यटको की संख्या में व्रद्धि निश्चित है।

Related posts

पर्यावरण के प्रति जागरुक जीवन शैली के लिये जनअभियान अंतर्गत नगर परिषद् में हुवा रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन

Public Look 24 Team

बाल उत्सव कार्यक्रम का आयोजन कर खेल खेल में दी शिक्षा

Public Look 24 Team

बुरहानपुर जिले में समस्त आंगनवाड़ी केन्द्रों, छात्रावासों एवं विद्यालयों में पेयजल आपूर्ति संबंधित शिकायत मिलने पर शीघ्र निराकरण सुनिश्चित किया जायें- कलेक्टर सुश्री भव्या मित्तल

Public Look 24 Team
error: Content is protected !!