22.5 C
Madhya Pradesh
Monday, Sep 16, 2024
Public Look
Image default
बुरहानपुर जिला भाजपा मध्यप्रदेश

2024 का यह चुनाव नीति, नियत, निष्ठा और निर्णय पर विश्वास का चुनाव रहा है, मप्र ने 29 की 29 सीटें जीती-अर्चना चिटनिस

बुरहानपुर। भारत के लोकतांत्रिक 76 वर्ष के इतिहास में देश के जनमानस ने किसी प्रधानमंत्री को लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री के रूप में जनादेश देकर स्वीकारोक्ति दी है। भारत के इतिहास में यह स्वर्णिम कार्यकाल हमेशा के लिए दर्ज हो गया है कि 6 दशकों के बाद स्थिर सरकार के वैश्विक महत्व को रेखांकित करते हुए लगातार तीसरे कार्यकाल के लिए स्पष्ट बहुमत से हमारी सरकार एवं प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को प्रधानमंत्री जी के रूप में चुना है। 2024 का यह चुनाव नीति, नियत, निष्ठा और निर्णय पर विश्वास का चुनाव रहा है। देश में बहुत से राज्य ऐसे हैं, जहां भाजपा का अपना वोट प्रतिशत भी बढ़ा है, जिसकी मुख्य वजह है, भाजपा की सरकार, कार्यकर्ताओं की मेहनत और लगन रही है। पिछले चुनाव वर्ष 2019 के मुकाबले वर्ष 2024 के चुनाव में देश के विभिन्न राज्यों में हमारा वोट प्रतिशत बेहतर हुआ है। जिसकी वजह हमारे कार्यकर्ताओं का धरातल पर निरंतर प्रवास और परिश्रम है।


यह बात शनिवार को प्रदेश प्रवक्ता व विधायक श्रीमती अर्चना चिटनिस (दीदी) ने बुरहानपुर में पत्रकारों को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में इतिहास रचते हुए भाजपा ने पहली बार 29 की 29 सीटें जीती है। यह रिकॉर्ड अब कोई भी नहीं तोड़ सकता है, कोई भी सिर्फ बराबरी कर सकता है। मध्यप्रदेश में पार्टी का मत प्रतिशत वर्ष 2014 से लगातार बढ़ रहा है। वर्ष 2019 में वोट प्रतिशत 58 था, जो वर्ष 2024 के चुनाव में बढ़कर 59.57 प्रतिशत तक हो गया है।
श्रीमती अर्चना चिटनिस ने कहा कि सरकार की गारंटी और डिलीवरी पर विश्वास, विकसित भारत के संकल्प में विश्वास का रहा है। हमारे मोदी सरकार ने 10 वर्षों में सेवा और सुशासन का जो मिशन चलाया है, यह उस पर मुहर है। देश के यशस्वी माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मन मस्तिस्क में मध्यप्रदेश का विशिष्ट स्थान रहा है, यह यूं ही नहीं कहा गया है, कि मोदी के मन में एमपी और एमपी के मन में मोदी। बीते 10 वर्षों में हमारा सौभाग्य है, कि श्री मोदी जी ने देश के हृदय स्थल मध्य प्रदेश में बारंबार, आगमन कर हमें गौरव प्रदान किया है, उन्होंने विश्वास भी दिया है, स्नेह और आशीर्वाद भी दिया है। भारतीय जनता पार्टी मध्य प्रदेश के सामूहिक नेतृत्व कुशल रणनीति के साथ ही समर्पित कार्यकर्ताओं की श्रृंखला ने विधानसभा और लोकसभा की पूर्ण विजय को सुनिश्चित किया है। पत्रकार वार्ता में भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मनोज माने, वरिष्ठ नेता अधिवक्ता ज्ञानेश्वर मोरे, अरूण शेंडे, दिलीप श्रॉफ, जिला महामंत्री चिंतामण महाजन, सुभानसिंह चौहान, कैलाश पारीख, गिरीश शाह, जगदीश कपूर, अमित मिश्रा, वीरेन्द्र तिवारी, दुर्गेश शर्मा, रूद्रेश्वर एंडोले, दीपक महाजन, चिंटू राठौर, अक्षय मोरे, पार्षद संभाजीराव सगरे, धनराज महाजन, अशोक महाजन, हेमेन्द्र महाजन, गौरव शुक्ला, मनोज फुलवाणी, गौरव शिवहरे, रूपेश लिहनकर, रामदास पाटिल, मीडिया सह प्रभारी राकेश पूर्वे, प्रशांत पाठक एवं अमोल यादव सहित अन्य पार्टी पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।


वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का लक्ष्य
पूर्व मंत्री अर्चना चिटनिस ने कहा माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का लक्ष्य है। हमारे कर्मठ व जुझारू मुख्यमंत्री माननीय डॉ. मोहन यादव जी के कुशल नेतृत्व में भाजपा सरकार के प्रयास है, कि आगामी 5 वर्षों में प्रदेश के वार्षिक बजट के आकार को दो गुना किया जाए। इस संबंध में पहला कदम वर्ष 2023-24 के बजट की तुलना में बिना कोई नया कर लगाए, वर्ष 2024-25 के वार्षिक बजट 3 जुलाई 2024 को 3 लाख 65 हजार करोड़ से ज्यादा का बजट पेश किया। 16 प्रतिशत से अधिक की बढ़ोतरी की गई है। प्रदेश में निरंतर कुशल वित्तीय प्रबंधन एवं आर्थिक गतिविधियों के विस्तार से प्रदेश में प्रति व्यक्ति आय में निरंतर वृद्धि हो रही है। वर्ष 2003-04 में प्रति व्यक्ति आय मात्रा 13 हजार 465 रुपए थी, जो की बढ़कर अब लगभग 11 गुना हो गई है। जनवरी 2024 में जारी रिपोर्ट के अनुसार मध्य प्रदेश के 2 करोड़ 30 लाख लोग गरीबी से बाहर आए हैं। पिछले 10 वर्षों में 4 करोड़ प्रधानमंत्री आवास बनाए गए हैं। तीसरे कार्यकाल में 3 करोड नए आवास बनाने का लक्ष्य रखा गया है।
82 लाख किसानों को उपलब्ध कराई जा रही सम्मान निधि
प्रदेश प्रवक्ता व विधायक अर्चना चिटनिस ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने देश में जल जीवन मिशन प्रारंभ कर जल क्रांति को जन्म दिया है। 70 लाख 86 हजार 293 घरों के नल से जल की यह सुविधा पहुंच चुकी है। प्रति वर्ष, प्रति किसान 12 हजार रुपए की सम्मान निधि, लगभग 82 लाख किसानों को उपलब्ध कराई जा रही है।
गौशालाओं में पशु आहार की राशि को दो गुना कर दिया
विधायक श्रीमती अर्चना चिटनिस ने कहा कि प्रदेश में लगभग 2 हजार 190 गौशालाओं का संचालन किया जा रहा है। इन गौशालाओं में लगभग 3 लाख गोवंश का पालन हो रहा है। गौशालाओं में पशु आहार की राशि को दो गुना कर दिया गया है। हम सबके लिए प्रसन्नता का विषय है कि वर्ष 2024-25 को गौवंश रक्षा वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है।
सिंचाई का क्षेत्रफल 2028-29 तक 1 करोड़ किए जाने का लक्ष्य
श्रीमती चिटनिस ने कहा कि प्रदेश में सिंचाई के क्षेत्र में समृद्ध एवं सतत विकास एवं कृषि को लाभ का व्यवसाय बनाने के उद्देश्य से सिंचाई अंतर्गत क्षेत्रफल को वर्ष 2025-26 तक 65 लाख हेक्टेयर एवं वर्ष 2028-29 तक एक करोड़ हेक्टेयर किए जाने का लक्ष्य रखा गया है।
स्वास्थ्य विभाग में 42 हजार से अधिक पदों पर की जा रही भर्ती
श्रीमती अर्चना चिटनिस ने कहा कि भाजपा स्वास्थ्य के क्षेत्र में निरंतर सेवा भाव से जुटी हुई है। विभिन्न पदों पर 42 हजार से अधिक पदों पर भर्तियां की जा रही है। जिससे मेडिकल सुविधाएं सहज और सरल जरूरतमंदों को उपलब्ध हो सकेगी। आयुष्मान भारत योजनांतर्गत अब तक एक करोड़ 8 लाख परिवारों के 4 करोड़ 1 लाख सदस्यों के आयुष्मान कार्ड बनाए जा चुके हैं। माननीय मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव जी की पहल पर गंभीर रोगियों को आपात स्थिति में उचित समय पर उचित स्तरीय चिकित्सा उपचार करने हेतु पीएम श्री एयर एंबुलेंस योजना प्रारंभ की गई है। बुरहानपुर में भी हेलीकाप्टर के माध्यम से सेवा उपलब्ध होगी।
नारी शक्ति वंदन अधिनियम लाकर महिलाओं को दिया बराबर का अधिकार
श्रीमती चिटनिस ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम लाकर महिलाओं को बराबर का हक दिया गया है। लखपति दीदी, ड्रोन दीदी, उज्ज्वला योजना, मातृ वंदना योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना में स्वामित्व का अधिकार के कारण महिलाओं के आत्मविश्वास में वृद्धि हुई है।

Related posts

तेंदुए की खबर से वन विभाग हुआ मुस्तैदी,एसडीओ फॉरेस्ट अजय सागर ने इंदिरा कॉलोनी में किया मौका निरीक्षण

Public Look 24 Team

रोटरी क्लब बुरहानपुर को मिले सात अवॉर्ड्स सचिव ललित जैन को मिला बेस्ट सेक्रेटरी ऑफ डिस्ट्रिक्ट का अवार्ड,भोपाल मध्य प्रदेश विधानसभा के सभागृह में आयोजित हुआ सम्मान समारोह

Public Look 24 Team

बुरहानपुर जिले में किशोर कुमार के जन्म दिवस के अवसर पर ओपन गीत कंपीटिशन का हुआ आयोजन, 30 जुलाई को होगा मेगा फाइनल

Public Look 24 Team
error: Content is protected !!